CJP प्रदर्शन में UP पुलिस की इंट्री, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए यूपी पुलिस की तीन सौ से ज्यादा महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

लखनऊ : दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए यूपी पुलिस की तीन सौ से ज्यादा महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि जिलों से 25-25 महिला पुलिस कर्मुयों को दिल्ली पुलिस की मदद के लिए भेजा जाए।
एक महिला निरीक्षक या उपनिरीक्षक प्रभारी होंगी, जबकि एक पुरुष निरीक्षक भी दल में शामिल रहेगा
वहीं इनके साथ एक महिला निरीक्षक या उपनिरीक्षक प्रभारी होंगी, जबकि एक पुरुष निरीक्षक भी दल में शामिल रहेगा। पुलिसकर्मियों को अपने फोटो पहचान पत्र और दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों के साथ दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। यह व्यवस्था प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान
चुनाव और एसआईआर में गड़बड़ी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कई छात्र संगठनों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी है।
दिल्ली में भीड़ न बढ़े इसके लिए दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं
दिल्ली में भीड़ न बढ़े इसके लिए दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। यही नहीं दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की जा रही है, प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रोका जा रहा है। ट्रेन-बस की लगातार चेकिंग की जा रही है। किसी को भी जंतर-मंतर पर जाने की इजाजत नहीं है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।













