पहले नाबालिक से शादी फिर जंगल बना घर, तीन महीने बाद कुएं से शव बरामद

रोहतास जिले से प्रेम प्रसंग में एक नाबालिक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल स्थित एक कुएं से उक्त नाबालिक युवती का शव बरामद हुआ है ।

पहले नाबालिक से शादी फिर जंगल बना घर, तीन महीने बाद कुएं से शव बरामद

सासाराम: रोहतास जिले से प्रेम प्रसंग में एक नाबालिक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल स्थित एक कुएं से उक्त नाबालिक युवती का शव बरामद हुआ है और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बड्डी थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी फिल्म बिंद के 20 वर्षीय पुत्र पिंकू बिंद ने तीन माह पूर्व बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी गांव की रहने वाली एक नाबालिक लड़की से शादी की थी। चूंकि लड़की नाबालिक थी तो पिंकू बिंद ने पुलिस और समाज के भय से उसे अपने साथ लेकर डूमरखोह जंगल में चोरी-छिपे रहने लगा।

अब शादी के तीन महीने बाद बड्डी थाने की पुलिस ने डूमरखोह जंगल स्थित एक घनी झाड़ियां में छिपे कुएं से उक्त नाबालिग युवती का शव बरामद किया है। शव के कमर में एक बड़ा पत्थर बांधने के बाद उसे बोरे में भरकर कुएं में फेंका गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर एफएसएल टीम की मदद से कई सबूत जुटाए हैं।

रोहतास पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका देखते हुए पति पिंकू बिंद समेत बिश्रामपुर गांव निवासी 40 वर्षीय धनजी पासी को गिरफ्तार किया है। रोहतास एसपी राज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका को देखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा आगे की कार्रवाई चल रही है।

उक्त कार्रवाई पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। बताया जाता है कि बीते गुरुवार को बड्डी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की के साथ शादी कर जंगल में रह रहे पिंकू बिंद ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कहीं छुपा दिया है। इधर सूचना के बाद जब पुलिस हरकत में आई तो शुक्रवार की रात मामले का खुलासा हुआ। 

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
Sep 26, 2026, 11:45:00 AM
नदी में बह रहे युवक की हुई पहचान, दो दिन से था लापता, ग्रामीणों की खूब हो रही सराहना
नदी में बह रहे युवक की हुई पहचान, दो दिन से था लापता, ग्रामीणों की खूब हो रही सराहना
Sep 26, 2026, 11:31:00 AM
Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात
Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात
Sep 26, 2026, 11:21:00 AM
भारी बारिश में सेक्टर-6 के आवास की सीढ़ी की रेलिंग ढही, चार परिवार फंसे
भारी बारिश में सेक्टर-6 के आवास की सीढ़ी की रेलिंग ढही, चार परिवार फंसे
Sep 26, 2026, 11:15:00 AM
बिहार में उद्योग को मिलेगी रफ्तार, उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच एमओयू
बिहार में उद्योग को मिलेगी रफ्तार, उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच एमओयू
Sep 26, 2026, 10:57:00 AM
समस्तीपुर आवास योजना की ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने आवास सहायक पर चप्पल से किया हमला
समस्तीपुर आवास योजना की ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने आवास सहायक पर चप्पल से किया हमला
Sep 26, 2026, 10:35:00 AM
सूफियाना रंग में रंगा काको, निजामी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूमे श्रोता
सूफियाना रंग में रंगा काको, निजामी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूमे श्रोता
Sep 26, 2026, 10:14:00 AM
पहले नाबालिक से शादी फिर जंगल बना घर, तीन महीने बाद कुएं से शव बरामद
पहले नाबालिक से शादी फिर जंगल बना घर, तीन महीने बाद कुएं से शव बरामद
Sep 26, 2026, 9:24:00 AM
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, गुजरात और बिहार के बीच चलेगी नयी अमृत भारत एक्सप्रेस
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, गुजरात और बिहार के बीच चलेगी नयी अमृत भारत एक्सप्रेस
Sep 25, 2026, 10:31:00 PM
मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
Sep 25, 2026, 10:19:00 PM