सूफियाना रंग में रंगा काको, निजामी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूमे श्रोता

पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की शाम काको स्थित हजरत बीबी कमाल की दरगाह परिसर एवं मध्य विद्यालय के खेल मैदान में सूफी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया।

सूफियाना रंग में रंगा काको, निजामी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूमे श्रोता

जहानाबाद। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की शाम काको स्थित हजरत बीबी कमाल की दरगाह परिसर एवं मध्य विद्यालय के खेल मैदान में सूफी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूफी संगीत, कव्वाली और लोक कला का ऐसा संगम देखने को मिला कि देर शाम तक पूरा परिसर रूहानी माहौल में डूबा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। 

कार्यक्रम में जहानाबाद के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, जहानाबाद विधायक राहुल शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार सहित मखदुमपुर विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई. भूटिया समेत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण विश्वप्रसिद्ध निजामी ब्रदर्स की कव्वाली रही। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। सूफियाना कलाम और कव्वाली की मधुर धुनों पर दर्शक तालियां बजाते और झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने सूफी संगीत की इस शाम का जमकर आनंद उठाया।

खास बात यह रही कि महोत्सव में बाहरी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। करीब 200 कलाकारों ने मंच साझा करते हुए अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। इससे जिले की स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत को भी मंच मिला। आयोजन को लेकर काको में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 

शाम होते ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। रोशनी से सजा परिसर और मंच पर लगातार चल रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। सूफी महोत्सव के माध्यम से काको की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को सांस्कृतिक मंच पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और लोगों ने सूफी संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
Sep 26, 2026, 11:45:00 AM
नदी में बह रहे युवक की हुई पहचान, दो दिन से था लापता, ग्रामीणों की खूब हो रही सराहना
नदी में बह रहे युवक की हुई पहचान, दो दिन से था लापता, ग्रामीणों की खूब हो रही सराहना
Sep 26, 2026, 11:31:00 AM
Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात
Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात
Sep 26, 2026, 11:21:00 AM
भारी बारिश में सेक्टर-6 के आवास की सीढ़ी की रेलिंग ढही, चार परिवार फंसे
भारी बारिश में सेक्टर-6 के आवास की सीढ़ी की रेलिंग ढही, चार परिवार फंसे
Sep 26, 2026, 11:15:00 AM
बिहार में उद्योग को मिलेगी रफ्तार, उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच एमओयू
बिहार में उद्योग को मिलेगी रफ्तार, उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच एमओयू
Sep 26, 2026, 10:57:00 AM
समस्तीपुर आवास योजना की ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने आवास सहायक पर चप्पल से किया हमला
समस्तीपुर आवास योजना की ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने आवास सहायक पर चप्पल से किया हमला
Sep 26, 2026, 10:35:00 AM
सूफियाना रंग में रंगा काको, निजामी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूमे श्रोता
सूफियाना रंग में रंगा काको, निजामी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूमे श्रोता
Sep 26, 2026, 10:14:00 AM
पहले नाबालिक से शादी फिर जंगल बना घर, तीन महीने बाद कुएं से शव बरामद
पहले नाबालिक से शादी फिर जंगल बना घर, तीन महीने बाद कुएं से शव बरामद
Sep 26, 2026, 9:24:00 AM
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, गुजरात और बिहार के बीच चलेगी नयी अमृत भारत एक्सप्रेस
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, गुजरात और बिहार के बीच चलेगी नयी अमृत भारत एक्सप्रेस
Sep 25, 2026, 10:31:00 PM
मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त
Sep 25, 2026, 10:19:00 PM