देह व्यापार के खिलाफ रोहतास पुलिस का एक्शन, लॉज से आधा दर्जन युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

रोहतास जिले के कोचस स्थानीय बाजार स्थित एक लॉज में गुरुवार को छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार के अवैध धंधे में संलिप्त कई युवक एवं युवतियों को गिरफ्तार किया है।

देह व्यापार के खिलाफ रोहतास पुलिस का एक्शन, लॉज से आधा दर्जन युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

सासाराम। रोहतास जिले के कोचस स्थानीय बाजार स्थित एक लॉज में गुरुवार को छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार के अवैध धंधे में संलिप्त कई युवक एवं युवतियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल उक्त कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की, जहां होटल के कमरे में कई युवक एवं युवतियाँ आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। वहीं पुलिस द्वारा अचानक किए गए इस कार्रवाई के बाद अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी 

बताया जाता है कि छापेमारी की कार्यवाही कोचस बस स्टैंड स्थित आर्शीवाद लॉज में की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा करीब डेढ़ घंटे तक होटल के एक-एक कमरे को खंगाला गया। इस क्रम में पुलिस ने आधा दर्जन युवाओं एवं युवतियों को लॉज के कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में पाया। 

इस संबंध में एसडीपीओ टू संजीव कुमार ने बताया कि कोचस स्थित एक लॉज में देह व्यापार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर लॉज में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कई युवक युवतियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

Aug 28, 2026, 12:04:00 PM
 अब बिहार में कोई बच्चा ‘फेल’ नहीं होगा! मार्कशीट से हटेगा FAIL का ठप्पा, बदला सालों पुराना नियम

Aug 28, 2026, 11:43:00 AM
देसी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार, तीन शराबी भी धराए

Aug 28, 2026, 11:27:00 AM
सीएम सम्राट को बहनों ने बांधी राखी, दिल्ली में तेजस्वी ने बहनों से बंधवाई राखी, नीतीश क्या बोले?

Aug 28, 2026, 11:20:00 AM
देह व्यापार के खिलाफ रोहतास पुलिस का एक्शन, लॉज से आधा दर्जन युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार
देह व्यापार के खिलाफ रोहतास पुलिस का एक्शन, लॉज से आधा दर्जन युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार
Aug 28, 2026, 10:53:00 AM
खनन कानून के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र पर लगाया अधिकार छीनने का आरोप, पिक्चर अभी बाकी है...

Aug 28, 2026, 10:41:00 AM
लछुआड़ उच्च विद्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम, बाल विवाह, साइबर क्राइम और महिला अधिकारों पर छात्राओं को किया जागरूक

Aug 28, 2026, 10:29:00 AM
17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में था फरार

Aug 28, 2026, 10:07:00 AM
झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर

Aug 27, 2026, 8:22:00 PM
स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी, सड़क सुरक्षा का कराया संकल्प

Aug 27, 2026, 8:16:00 PM