लछुआड़ उच्च विद्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम, बाल विवाह, साइबर क्राइम और महिला अधिकारों पर छात्राओं को किया जागरूक

जमुई : महिला एवं बाल विकास निगम, मिशन शक्ति के तहत बुधवार को +2 झारो सिंह-पालो सिंह उच्च विद्यालय, लछुआड़, प्रखंड सिकंदरा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार, शिक्षा और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री विकास कुमार एवं लेखा सहायक श्री प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे सखी वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन-181, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW), नारी अदालत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, लैंगिक समानता और बालिका शिक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति से OTP, पासवर्ड, बैंक विवरण और निजी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।

बाल विवाह के खिलाफ दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगी और न ही अपने परिवार, समाज या आसपास किसी बाल विवाह को होने देंगी। बाल विवाह की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग या हेल्पलाइन को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर :

> महिला हेल्पलाइन - 181

> आपातकालीन सेवा - 112

> चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098

> साइबर क्राइम हेल्पलाइन - 1930

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

Aug 28, 2026, 12:04:00 PM
 अब बिहार में कोई बच्चा ‘फेल’ नहीं होगा! मार्कशीट से हटेगा FAIL का ठप्पा, बदला सालों पुराना नियम

Aug 28, 2026, 11:43:00 AM
देसी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार, तीन शराबी भी धराए

Aug 28, 2026, 11:27:00 AM
सीएम सम्राट को बहनों ने बांधी राखी, दिल्ली में तेजस्वी ने बहनों से बंधवाई राखी, नीतीश क्या बोले?

Aug 28, 2026, 11:20:00 AM
देह व्यापार के खिलाफ रोहतास पुलिस का एक्शन, लॉज से आधा दर्जन युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

Aug 28, 2026, 10:53:00 AM
खनन कानून के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र पर लगाया अधिकार छीनने का आरोप, पिक्चर अभी बाकी है...

Aug 28, 2026, 10:41:00 AM
लछुआड़ उच्च विद्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम, बाल विवाह, साइबर क्राइम और महिला अधिकारों पर छात्राओं को किया जागरूक
लछुआड़ उच्च विद्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम, बाल विवाह, साइबर क्राइम और महिला अधिकारों पर छात्राओं को किया जागरूक
Aug 28, 2026, 10:29:00 AM
17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में था फरार

Aug 28, 2026, 10:07:00 AM
झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर

Aug 27, 2026, 8:22:00 PM
स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी, सड़क सुरक्षा का कराया संकल्प

Aug 27, 2026, 8:16:00 PM