17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में था फरार

सहरसा। अपराध नियंत्रण की दिशा में सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में था फरार

सहरसा। अपराध नियंत्रण की दिशा में सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था।

गुरुवार को सोनवर्षाराज थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी धीरेन्द्र पांडेय ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाजोपट्टी निवासी मृत्युंजय यादव उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सोनवर्षाराज और बसनही थाना में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कुल 17 मामले दर्ज हैं।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या 180/2026 में भी अभियुक्त है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच के दौरान वर्ष 2014 से 2023 तक दर्ज कई गंभीर मामलों की जानकारी सामने आई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर हत्या, अवैध हथियार रखने सहित अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के माध्यम से उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Trending News

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

Aug 28, 2026, 12:04:00 PM
 अब बिहार में कोई बच्चा ‘फेल’ नहीं होगा! मार्कशीट से हटेगा FAIL का ठप्पा, बदला सालों पुराना नियम

Aug 28, 2026, 11:43:00 AM
देसी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार, तीन शराबी भी धराए

Aug 28, 2026, 11:27:00 AM
सीएम सम्राट को बहनों ने बांधी राखी, दिल्ली में तेजस्वी ने बहनों से बंधवाई राखी, नीतीश क्या बोले?

Aug 28, 2026, 11:20:00 AM
देह व्यापार के खिलाफ रोहतास पुलिस का एक्शन, लॉज से आधा दर्जन युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

Aug 28, 2026, 10:53:00 AM
खनन कानून के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र पर लगाया अधिकार छीनने का आरोप, पिक्चर अभी बाकी है...

Aug 28, 2026, 10:41:00 AM
लछुआड़ उच्च विद्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम, बाल विवाह, साइबर क्राइम और महिला अधिकारों पर छात्राओं को किया जागरूक

Aug 28, 2026, 10:29:00 AM
17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में था फरार
17 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में था फरार
Aug 28, 2026, 10:07:00 AM
झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने मो. शमशाद अंसारी, समर्थकों में खुशी की लहर

Aug 27, 2026, 8:22:00 PM
स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी, सड़क सुरक्षा का कराया संकल्प

Aug 27, 2026, 8:16:00 PM