रोहतास में ऑटो-टोटो चालकों की अब खैर नहीं! पुलिस खंगालेगी पूरी कुंडली, यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन!
रोहतास में ऑटो-टोटो चालकों की अब मनमानी नहीं चलेगी। पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अब ऑटो लेकर सड़क पर निकलने वाले हर चालक की पहचान से लेकर उसके वाहन तक की पूरी कुंडली खंगाली जाएगी।

सासाराम : रोहतास में ऑटो-टोटो चालकों की अब मनमानी नहीं चलेगी। पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अब ऑटो लेकर सड़क पर निकलने वाले हर चालक की पहचान से लेकर उसके वाहन तक की पूरी कुंडली खंगाली जाएगी। दरअसल, रोहतास जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऑटो, टोटो और ई-रिक्शा चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन शुरू किया जा रहा है। पुलिस कप्तान मिस्टर राज ने बताया कि इस अभियान के तहत चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड, वाहन मालिक का नाम और मोबाइल नंबर सहित तमाम जरूरी जानकारियों की जांच होगी।
SP मिस्टर राज ने कहा- इस अभियान से वाहन और चालक की पहचान आसान होगी
सबसे खास बात यह है कि वेरिफिकेशन से जुड़ी एक कॉपी ऑटो में चिपकाई जाएगी, जबकि दूसरी कॉपी संबंधित थाने में सुरक्षित रखी जाएगी। एसपी मिस्टर राज ने बताया कि इस अभियान से वाहन और चालक की पहचान आसान होगी। किसी भी अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि की स्थिति में पुलिस को कार्रवाई करने में सहूलियत मिलेगी। यानी अब रोहतास में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है।
सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट














