दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है, मित्र ने ही मारी सीने में गोली

रोहतास जिले से बुधवार की देर शाम एक मित्रता के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप की बताई जाती है।

दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है, मित्र ने ही मारी सीने में गोली

रोहतास जिले से बुधवार की देर शाम एक मित्रता के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप की बताई जाती है, जहां दोस्तों के एक समूह ने अपने हीं मित्र को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान करमचट थाना क्षेत्र के पुढारी गांव निवासी गोरख बिन्द के 17 वर्षीय पुत्र ददन बिन्द के रूप में हुई है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि देर शाम चार-पांच युवकों का एक समूह चेनारी प्रखंड कार्यालय के समीप मौजूद था। दोस्तों में हंसी-ठिठोली और हल्की-फुल्की बहस हो रही थी, तभी अचानक एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को सीने में गोली मार दी। हालांकि गोली चलते हीं सभी युवक घटनास्थल से फरार हो गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल चेनारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। 

दरअसल इस घटना ने मित्रता के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। पीड़ित परिवार के अनुसार युवकों की आपस में गहरी दोस्ती थी और सभी ने इंटर तक की पढ़ाई एक साथ पूरी की है, लेकिन बुधवार की शाम ददन के दोस्तों ने उसे फोन से बुलाकर प्रखंड कार्यालय के समीप गोली मार दी। परिजन घटना के पीछे की वजह से भी पूरी तरह अनजान हैं।

घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची चेनारी थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि घायल युवक के सीने से गोली निकाल ली गई है और वह खतरे से बाहर है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

सस्पेंस को बढाता है फिल्म हैवान का टीजर, प्रियदर्शन की फिल्म का टीजर रिलीज
सस्पेंस को बढाता है फिल्म हैवान का टीजर, प्रियदर्शन की फिल्म का टीजर रिलीज
Aug 13, 2026, 7:06:00 AM
‎आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं : मुकेश सहनी
‎आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं : मुकेश सहनी
Aug 13, 2026, 6:56:00 AM
दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है, मित्र ने ही मारी सीने में गोली
दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है, मित्र ने ही मारी सीने में गोली
Aug 13, 2026, 6:47:00 AM
शराब का अवैध धंधा, महिला समेत दो धंधेबाजों को सश्रम कारावास की सजा
शराब का अवैध धंधा, महिला समेत दो धंधेबाजों को सश्रम कारावास की सजा
Aug 13, 2026, 6:41:00 AM
समाजसेवी ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिए 1.11 लाख रूपये
समाजसेवी ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिए 1.11 लाख रूपये
Aug 13, 2026, 6:27:00 AM
किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा
किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा
Aug 13, 2026, 6:19:00 AM
जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, नीतीश मिश्रा बोले-पाटलिपुत्र टाउनशिप में विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता
जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, नीतीश मिश्रा बोले-पाटलिपुत्र टाउनशिप में विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता
Aug 12, 2026, 11:00:00 PM
तेजस्वी का वादा, सम्राट का मुआयना: थावे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
तेजस्वी का वादा, सम्राट का मुआयना: थावे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
Aug 12, 2026, 10:50:00 PM
ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक कर रही फर्जी महिला टीटी पकडाई, अब पुलिस कर रही जांच
ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक कर रही फर्जी महिला टीटी पकडाई, अब पुलिस कर रही जांच
Aug 12, 2026, 7:58:00 PM
अच्छी खबर: रूफटॉप सोलर लगाने पर उपभोक्ताओं को मिलेगी 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त सहायता
अच्छी खबर: रूफटॉप सोलर लगाने पर उपभोक्ताओं को मिलेगी 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त सहायता
Aug 12, 2026, 7:48:00 PM