समस्तीपुर में निकली भव्य‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को समस्तीपुर में भव्य साइकिल रैली निकाली गई। समाहरणालय परिसर से निकली रैली को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समस्तीपुर में निकली भव्य‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर

समस्तीपुर: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को समस्तीपुर में भव्य साइकिल रैली निकाली गई। समाहरणालय परिसर से निकली रैली को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।

हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल पर सवार प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान शहर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं अपनत्व की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है। अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर राकेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एक राम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रैली ने जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

घरेलू विवाद ने छीन लीं एक परिवार की खुशियां, शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पति फरार
घरेलू विवाद ने छीन लीं एक परिवार की खुशियां, शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पति फरार
Aug 10, 2026, 11:23:00 AM
लॉन्च हुआ  ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन के साथ रोमांस का तड़का लगाते नजर आएंगे यश
लॉन्च हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन के साथ रोमांस का तड़का लगाते नजर आएंगे यश
Aug 10, 2026, 11:07:00 AM
विश्व आदिवासी दिवस पर जहानाबाद में लोहार समाज ने मनाया उत्सव, एसटी का अधिकार देने की मांग
विश्व आदिवासी दिवस पर जहानाबाद में लोहार समाज ने मनाया उत्सव, एसटी का अधिकार देने की मांग
Aug 10, 2026, 11:03:00 AM
जमुई में LIB ने की प्रेसवार्ता, IPS विकास वैभव की कार्यशैली पर लगे आरोप को नकारा
जमुई में LIB ने की प्रेसवार्ता, IPS विकास वैभव की कार्यशैली पर लगे आरोप को नकारा
Aug 10, 2026, 10:43:00 AM
छात्रों के समर्थन में BJP का हल्लाबोल, CM आवास के बाहर धरने पर बैठे नेता
छात्रों के समर्थन में BJP का हल्लाबोल, CM आवास के बाहर धरने पर बैठे नेता
Aug 10, 2026, 10:24:00 AM
समस्तीपुर में निकली भव्य‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर
समस्तीपुर में निकली भव्य‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर
Aug 10, 2026, 10:22:00 AM
JPSC में इस्तीफों से हड़कंप, सोमवार से CID के रडार पर तीनों सदस्य
JPSC में इस्तीफों से हड़कंप, सोमवार से CID के रडार पर तीनों सदस्य
Aug 10, 2026, 10:09:00 AM
बाइक में टक्कर मार फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस
बाइक में टक्कर मार फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस
Aug 10, 2026, 9:56:00 AM
श्रेयांश ने बिहार की तैराकी को दिलाई नई पहचान, राष्ट्रीय सब-जूनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में जीता पदक
श्रेयांश ने बिहार की तैराकी को दिलाई नई पहचान, राष्ट्रीय सब-जूनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में जीता पदक
Aug 10, 2026, 9:41:00 AM
भूधंसान पर STG के खिलाफ लोगों का आक्रोश, आउटसोर्सिंग कंपनी का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद
भूधंसान पर STG के खिलाफ लोगों का आक्रोश, आउटसोर्सिंग कंपनी का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद
Aug 10, 2026, 9:36:00 AM