DCLR के आवास पर निगरानी का शिकंजा, सुबह-सुबह पहुंची ब्यूरो की टीम से मचा हड़कंप

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अचानक छापेमारी की।

DCLR के आवास पर निगरानी का शिकंजा, सुबह-सुबह पहुंची ब्यूरो की टीम से मचा हड़कंप

समस्तीपुर/रोसड़ा: बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अचानक छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे दो वाहनों से पहुंची निगरानी विभाग की टीम सीधे DCLR आवास के अंदर दाखिल हुई। देखते ही देखते पूरे अनुमंडल परिसर में इस कार्रवाई की चर्चा फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, ब्यूरो की टीम करीब दो घंटे तक आवास के अंदर मौजूद रही और जांच-पड़ताल करती रही। इस दौरान पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था। किसी भी बाहरी व्यक्ति या कर्मी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सबसे अहम बात यह है कि छापेमारी के वक्त DCLR कंचन कुमारी झा खुद अपने सरकारी आवास में मौजूद थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद रोसड़ा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद अटकलों का बाजार और गर्म हो गया।

हालांकि, यह छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है, इसका आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। चर्चा है कि मामला आय से अधिक संपत्ति या किसी गुप्त शिकायत से जुड़ा हो सकता है, लेकिन निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आवास के अंदर से क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसका भी इंतजार किया जा रहा है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल की बच्ची को बनाया शिकार
आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल की बच्ची को बनाया शिकार
Aug 27, 2026, 1:55:00 PM
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य शिविर का आयोजन, DM हुए शामिल
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य शिविर का आयोजन, DM हुए शामिल
Aug 27, 2026, 1:37:00 PM
आरक्षण पर चिराग पासवान-संतोष मांझी आमने-सामने, चिराग के बयान पर मांझी के बेटे की हुंकार
आरक्षण पर चिराग पासवान-संतोष मांझी आमने-सामने, चिराग के बयान पर मांझी के बेटे की हुंकार
Aug 27, 2026, 1:16:00 PM
नेपाल: जल प्रलय ने मचायी भीषण तबाही, सैकड़ों लापता, राहत व बचाव कार्य जारी
नेपाल: जल प्रलय ने मचायी भीषण तबाही, सैकड़ों लापता, राहत व बचाव कार्य जारी
Aug 27, 2026, 1:09:00 PM
12 रबी-उल-अव्वल: बेलतू  में शान-ओ-शौकत से निकला जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस
12 रबी-उल-अव्वल: बेलतू में शान-ओ-शौकत से निकला जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस
Aug 27, 2026, 12:49:00 PM
उत्तर प्रदेश: कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, दो ट्रेनी पायलटों की मौत की खबर
उत्तर प्रदेश: कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान, दो ट्रेनी पायलटों की मौत की खबर
Aug 27, 2026, 12:49:00 PM
रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश
रक्षाबंधन पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश
Aug 27, 2026, 12:39:00 PM
खेलो इंडिया संवाद, एनआइटी पटना ने की सहभागिता
खेलो इंडिया संवाद, एनआइटी पटना ने की सहभागिता
Aug 27, 2026, 12:29:00 PM
युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, मारी 4 गोलियां, इलाके में दहशत
युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, मारी 4 गोलियां, इलाके में दहशत
Aug 27, 2026, 12:21:00 PM
BSNL और  Vi करेंगे गठबंधन ! बदल जाएगा देश का टेलीकॉम सेक्टर
BSNL और Vi करेंगे गठबंधन ! बदल जाएगा देश का टेलीकॉम सेक्टर
Aug 27, 2026, 12:16:00 PM