ससुराल में बहू का कत्ल, फिर चमथा घाट पर चिता सजाकर मिटाया सुराग

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ससुराल में बहू का कत्ल, फिर चमथा घाट पर चिता सजाकर मिटाया सुराग

समस्तीपुर : समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और मृतका के शव को चिमथा मेला घाट पर जलाने की बात बताई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला खानुआ गांव का है। 

वीणा देवी को उनकी पुत्री पानो देवी की ससुराल से सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है

पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई 2025 को वीणा देवी को उनकी पुत्री पानो देवी की ससुराल से सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर वीणा देवी अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचीं, जहां ससुराल वालों ने बताया कि उनकी पुत्री घर से भाग गई है। इसके बाद वीणा देवी ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए विद्यापतिनगर थाना में आवेदन दिया। 

मामले में विद्यापतिनगर थाना मामला दर्ज किया गया था

इस मामले में विद्यापतिनगर थाना मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में पति अमित सहनी, ससुर हुलस सहनी और सास सुकुमरिया देवी को आरोपी बनाया गया था। उन पर मृतका की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर हुलस सहनी और सुकुमरिया देवी को गिरफ्तार किया गया। 

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है

गिरफ्तारी के बाद दर्ज किए गए स्वीकारोक्ति बयान में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि घटना के बाद मृतका के शव को चिमथा मेला घाट पर जला दिया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

समस्तीपुर में राहत के नाम पर जान से खिलवाड़, गंगा की धारा में फेंके गए राहत पैकेट
समस्तीपुर में राहत के नाम पर जान से खिलवाड़, गंगा की धारा में फेंके गए राहत पैकेट
Sep 29, 2026, 5:33:00 PM
घर के बाहर खेलने निकला 11 वर्षीय अमन सात दिन से लापता, पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप, परिवार में चिंता
घर के बाहर खेलने निकला 11 वर्षीय अमन सात दिन से लापता, पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप, परिवार में चिंता
Sep 29, 2026, 5:22:00 PM
मंत्री लेसी सिंह ने एक माह का वेतन 'मुख्यमंत्री राहत कोष' में मुख्यमंत्री को सौंपा
मंत्री लेसी सिंह ने एक माह का वेतन 'मुख्यमंत्री राहत कोष' में मुख्यमंत्री को सौंपा
Sep 29, 2026, 5:21:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवाएं होंगी सुदृढ़
मुख्यमंत्री ने कहा- 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवाएं होंगी सुदृढ़
Sep 29, 2026, 5:10:00 PM
शिक्षा मंत्री ने बैकुंठपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, सामुदायिक रसोई और राहत कार्यों का लिया जायजा
शिक्षा मंत्री ने बैकुंठपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, सामुदायिक रसोई और राहत कार्यों का लिया जायजा
Sep 29, 2026, 5:07:00 PM
एंडेंजर्ड एनिमल मॉनिटर लिजर्ड, जंगली बिल्ली व पैंगोलिन के भारी मात्रा में अंग बरामद, छापेमारी में 4 तस्कर गिरफ्तार
एंडेंजर्ड एनिमल मॉनिटर लिजर्ड, जंगली बिल्ली व पैंगोलिन के भारी मात्रा में अंग बरामद, छापेमारी में 4 तस्कर गिरफ्तार
Sep 29, 2026, 5:02:00 PM
ससुराल में बहू का कत्ल, फिर चमथा घाट पर चिता सजाकर मिटाया सुराग
ससुराल में बहू का कत्ल, फिर चमथा घाट पर चिता सजाकर मिटाया सुराग
Sep 29, 2026, 4:57:00 PM
भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
Sep 29, 2026, 4:44:00 PM
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
Sep 29, 2026, 4:24:00 PM
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Sep 29, 2026, 4:16:00 PM