बिहार फिर शर्मसार: समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटी की इज्जत तार-तार, तमाशबीन बना रहा समाज

जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।

बिहार फिर शर्मसार: समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटी की इज्जत तार-तार,  तमाशबीन बना रहा समाज

समस्तीपुर: जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है। पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है, जहां बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान मनचलों के द्वारा उसका नाम-पता पूछते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। आदेश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि swaraj post नहीं करता है। 

बताया जाता है कि लड़की एक लड़के के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने लड़की को घेर लिया। आरोप है कि मनचलों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के लड़की को बीच सड़क पर खींच रहे हैं। उसका नाम-पता पूछ रहे हैं और बैड टच कर रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

बिहार में ऐसा लगता है शहर-शहर हवसी कहर बरपा रहे हैं। जमुई कांड के बाद मुजफ्फरपुर में बीच सड़क दो लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया। मुजफ्फरपुर में ही छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्रा को घऱ में घुसकर चाकू मार दिया गया। अब समस्तीपुर से सामने आया यह वीडियो चौंका देने वाला है। 

वीडियो में कुछ लड़के-लड़की को जबरन पकड़ते और उससे बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। लड़की इन दरिंदों से पीछा छुड़वाना चाहती है लेकिन वो लड़की को नहीं छोड़ रहे हैं। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई है और इन राक्षसों के मन में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

 समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 मनचले गिरफ्तार
समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 मनचले गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 11:56:00 AM
रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा रेफर
रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा रेफर
Sep 24, 2026, 11:41:00 AM
आवास सूची में गड़बड़ी के आरोप पर मुखिया ने डीडीसी से की शिकायत, पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने का आरोप
आवास सूची में गड़बड़ी के आरोप पर मुखिया ने डीडीसी से की शिकायत, पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने का आरोप
Sep 24, 2026, 11:19:00 AM
बिहार फिर शर्मसार: समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटी की इज्जत तार-तार,  तमाशबीन बना रहा समाज
बिहार फिर शर्मसार: समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटी की इज्जत तार-तार, तमाशबीन बना रहा समाज
Sep 24, 2026, 11:04:00 AM
स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक की धुनाई, छह लोगों के खिलाफ थाने पहुंचा मामला
स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक की धुनाई, छह लोगों के खिलाफ थाने पहुंचा मामला
Sep 24, 2026, 10:48:00 AM
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका सिंह की बेटी समेत चार की मौत
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका सिंह की बेटी समेत चार की मौत
Sep 24, 2026, 9:59:00 AM
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो, हरकत में आई पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो, हरकत में आई पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Sep 24, 2026, 9:41:00 AM
शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, मेन शूटर समेत दो घायल, कई गिरफ्तार
शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, मेन शूटर समेत दो घायल, कई गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 9:32:00 AM
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी विद्यालय 24 सितंबर को रहेंगे बंद
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी विद्यालय 24 सितंबर को रहेंगे बंद
Sep 24, 2026, 9:22:00 AM
बड़ी खबर: राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस, ऑफिस में घुसकर पूर्व पार्षद को मारी चार गोलियां
बड़ी खबर: राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस, ऑफिस में घुसकर पूर्व पार्षद को मारी चार गोलियां
Sep 23, 2026, 8:22:00 PM