आवास सूची में गड़बड़ी के आरोप पर मुखिया ने डीडीसी से की शिकायत, पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने का आरोप

जहानाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में गड़बड़ी और पात्र लाभुकों के नाम हटाए जाने के आरोप को लेकर बुधवार को मोदनगंज प्रखंड के कई मुखिया ने उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार विभूति से मुलाकात की।

आवास सूची में गड़बड़ी के आरोप पर मुखिया ने डीडीसी से की शिकायत, पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने का आरोप

जहानाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में गड़बड़ी और पात्र लाभुकों के नाम हटाए जाने के आरोप को लेकर बुधवार को मोदनगंज प्रखंड के कई मुखियाओं ने उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार विभूति से मुलाकात की। ओकरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विभूति शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच कराने और पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में सरिस्ताबाद के विजय चौधरी, मोदनगंज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बंधुगंज मुखिया प्रदीप कुमार, बरामा मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। विभूति शर्मा ने आरोप लगाया कि आवास योजना के सर्वे में व्यापक स्तर पर अनियमितता हुई है। उन्होंने बताया कि पंचायत की प्रारंभिक सूची में 257 लाभुकों के नाम शामिल थे, जबकि बाद में 337 लोगों की सूची तैयार की गई। हालांकि अंतिम सूची जारी होने पर कई पात्र लाभुकों के नाम गायब मिले।

मुखिया प्रतिनिधि का आरोप है कि सर्वे के दौरान कर्मियों ने कई गांवों में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा नहीं लिया। इसके कारण कच्चे मकान में रहने वाले जरूरतमंद, विधवा और दिव्यांग लाभुकों के नाम सूची से बाहर हो गए। वहीं, उन्होंने कुछ ऐसे मामलों का भी आरोप लगाया, जहां पक्के मकान वाले परिवारों को कच्चा मकान दिखाकर एक ही घर में कई आवास स्वीकृत किए गए हैं।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सूची में गड़बड़ी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन उनके पास पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें ग्रामीणों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभुकों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की।

वहीं, डीडीसी आदित्य कुमार विभूति ने कहा कि सरकार का उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान जनप्रतिनिधियों की भी भूमिका रहती है। ऐसे में सूची तैयार करने में कहां और किस स्तर पर चूक हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अगर मुझे एक खून माफ होता तो सबसे पहले ज्ञानेश को गोली मार देता, ये क्या बोल गये मुकेश सहनी
अगर मुझे एक खून माफ होता तो सबसे पहले ज्ञानेश को गोली मार देता, ये क्या बोल गये मुकेश सहनी
Sep 24, 2026, 12:21:00 PM
ट्रेन के अंदर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, RPF की खूब हो रही तारीफ
ट्रेन के अंदर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, RPF की खूब हो रही तारीफ
Sep 24, 2026, 12:19:00 PM
 समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 मनचले गिरफ्तार
समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 मनचले गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 11:56:00 AM
रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा रेफर
रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा रेफर
Sep 24, 2026, 11:41:00 AM
आवास सूची में गड़बड़ी के आरोप पर मुखिया ने डीडीसी से की शिकायत, पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने का आरोप
आवास सूची में गड़बड़ी के आरोप पर मुखिया ने डीडीसी से की शिकायत, पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने का आरोप
Sep 24, 2026, 11:19:00 AM
बिहार फिर शर्मसार: समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटी की इज्जत तार-तार,  तमाशबीन बना रहा समाज
बिहार फिर शर्मसार: समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटी की इज्जत तार-तार, तमाशबीन बना रहा समाज
Sep 24, 2026, 11:04:00 AM
स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक की धुनाई, छह लोगों के खिलाफ थाने पहुंचा मामला
स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक की धुनाई, छह लोगों के खिलाफ थाने पहुंचा मामला
Sep 24, 2026, 10:48:00 AM
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका सिंह की बेटी समेत चार की मौत
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका सिंह की बेटी समेत चार की मौत
Sep 24, 2026, 9:59:00 AM
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो, हरकत में आई पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो, हरकत में आई पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Sep 24, 2026, 9:41:00 AM
शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, मेन शूटर समेत दो घायल, कई गिरफ्तार
शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, मेन शूटर समेत दो घायल, कई गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 9:32:00 AM