स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक की धुनाई, छह लोगों के खिलाफ थाने पहुंचा मामला

गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बघेची गांव स्थिति उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस मारपीट की वारदात के बाद किसी ने अपने मोबाइल कैमरे से पूरी घटना का वीडियो कैद कर लिया।

स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक की धुनाई, छह लोगों के खिलाफ थाने पहुंचा मामला

गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बघेची गांव स्थिति उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं इस मारपीट की वारदात के बाद किसी ने अपने मोबाइल कैमरे से पूरी घटना का वीडियो कैद कर लिया और सोशल मीडिया वायरल कर दिया। जिसके बाद मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वहीं इस घटना के बाद पीड़ित द्वारा बरौली थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। जबकि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर अग्रेतर  कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान सिवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के करपलिया निवासी स्व शिवजी तिवारी का बेटा  प्रधानाध्यापक संजय कुमार त्रिवेदी के रूप में की गई। 

दरअसल इस संदर्भ में पीड़ित प्रधानाध्यापक द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि वे प्रधानाध्‌यापक के पद पर कार्यरत दिनांक 22 सितंबर को आधा  दर्जन नामजद और 50 से 60 की संख्या में स्कूल के अन्दर आरोपी घुस गए।

विद्यालय के शिक्षकों ने पूछा कि क्या बात है तो वे लोग बताए कि प्रधानाध्यापक कहाँ है। इस बात की सूचना मिलने के बाद जैसे ही में अपने कक्ष से बाहर आया। मेरे साथ झुंड बनाकर माइ-पीट की जाने लगी। विद्यालय के शिक्षक बीच-बचाव करने के लिए आगे बढ़े तो उनके साथ भी मारपीट एवं धक्का मुक्की की गई। उनके द्वारा कुछ छात्राओं को उकसाकर मेरे ऊपर गलत बयान दिलवा रहे थे।

इस घटना से विद्यालय में चल रही  परीक्षा बाधित हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे विद्यालय में प्रयोगशाला का तीन कमरा है। उसके निर्माण कार्य का ठेका लेने के लिए कुछ‌ महिने पहले मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। ठेका नहीं देने पर बार-बार धमकी भी दे रहे थे तो अंजाम भुगतने को तैयार रहने की बात कही जा रही थी। कारण मार-पीट की घटना को अंजाम दिया गया।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

 समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 मनचले गिरफ्तार
समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 मनचले गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 11:56:00 AM
रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा रेफर
रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा रेफर
Sep 24, 2026, 11:41:00 AM
आवास सूची में गड़बड़ी के आरोप पर मुखिया ने डीडीसी से की शिकायत, पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने का आरोप
आवास सूची में गड़बड़ी के आरोप पर मुखिया ने डीडीसी से की शिकायत, पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाने का आरोप
Sep 24, 2026, 11:19:00 AM
बिहार फिर शर्मसार: समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटी की इज्जत तार-तार,  तमाशबीन बना रहा समाज
बिहार फिर शर्मसार: समस्तीपुर में बीच सड़क पर बेटी की इज्जत तार-तार, तमाशबीन बना रहा समाज
Sep 24, 2026, 11:04:00 AM
स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक की धुनाई, छह लोगों के खिलाफ थाने पहुंचा मामला
स्कूल परिसर में घुसकर प्रधानाध्यापक की धुनाई, छह लोगों के खिलाफ थाने पहुंचा मामला
Sep 24, 2026, 10:48:00 AM
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका सिंह की बेटी समेत चार की मौत
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका सिंह की बेटी समेत चार की मौत
Sep 24, 2026, 9:59:00 AM
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो, हरकत में आई पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो, हरकत में आई पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Sep 24, 2026, 9:41:00 AM
शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, मेन शूटर समेत दो घायल, कई गिरफ्तार
शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, मेन शूटर समेत दो घायल, कई गिरफ्तार
Sep 24, 2026, 9:32:00 AM
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी विद्यालय 24 सितंबर को रहेंगे बंद
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी विद्यालय 24 सितंबर को रहेंगे बंद
Sep 24, 2026, 9:22:00 AM
बड़ी खबर: राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस, ऑफिस में घुसकर पूर्व पार्षद को मारी चार गोलियां
बड़ी खबर: राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस, ऑफिस में घुसकर पूर्व पार्षद को मारी चार गोलियां
Sep 23, 2026, 8:22:00 PM