तैलिक वैश्य समाज ने मंत्री रामचंद्र प्रसाद का किया भव्य अभिनंदन, भामाशाह पार्क के नामकरण पर जताया आभार

सहरसा जिला तैलिक वैश्य समाज की ओर से बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण मंत्री रामचंद्र प्रसाद का भव्य अभिनंदन समारोह गांधी पथ स्थित साहू समाज भवन में आयोजित किया गया।

तैलिक वैश्य समाज ने मंत्री रामचंद्र प्रसाद का किया भव्य अभिनंदन, भामाशाह पार्क के नामकरण पर जताया आभार

सहरसा : सहरसा जिला तैलिक वैश्य समाज की ओर से बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण मंत्री रामचंद्र प्रसाद का भव्य अभिनंदन समारोह गांधी पथ स्थित साहू समाज भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ नेता नीरज गुप्ता ने की, जबकि संचालन महिषी विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी चंदन बागची ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि अपनों के बीच आकर और समाज के लोगों द्वारा मिले भव्य स्वागत से वे अभिभूत हैं। 

NDA सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए समान रूप से कार्य कर रही है - मंत्री रामचंद्र प्रसाद

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें समाज के लोगों के संघर्ष और ताकत का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंत्री और जनसेवक के रूप में समाज की जरूरतों के समय हमेशा खड़े रहेंगे। समाज की महिलाओं ने मंत्री को अंगवस्त्र, बुके एवं फूल देकर सम्मानित किया। अध्यक्षीय संबोधन में नीरज गुप्ता ने सहरसा के चिल्ड्रेन पार्क का नाम दानवीर भामाशाह के नाम पर रखने के निर्णय के लिए मंत्री रामचंद्र प्रसाद एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति समाज की ओर से आभार जताया। 

इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए मंत्री ने कहा- समाज इस सम्मान के लिए सदैव आभारी रहेगा

उन्होंने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि समाज इस सम्मान के लिए सदैव आभारी रहेगा। पूर्व विधायक एवं जदयू जिलाध्यक्ष गूंजेश्वर साह ने कहा कि दानवीर भामाशाह के नाम पर पार्क का नामकरण सहरसा के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। वहीं कार्यक्रम संचालक चंदन बागची ने कहा कि पार्क का नाम भामाशाह के नाम पर रखने से नई पीढ़ी उनके त्याग, वीरता और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेगी। उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी सरकार से की। 

कार्यक्रम में कई लोग शामिल थे

कार्यक्रम को तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष उदय चंद्र साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध साहू, जिला परिषद सदस्य आर्यन साहू, देवेंद्र देव, वीरेंद्र साहू, राजीव रंजन साह, छठु साहू, शंकर साह, प्रहलाद रमन, कमल नारायण गुप्ता, अरुण साह, बैजनाथ साह, दीपक कुमार, दीपक साह, विनोद साह, सत्यनारायण साह, पीतांबर साह, सुरेश साह, फूलचंद साह, कन्हैया साह, संजय साह, फुलेश्वर साह, जयचंद साह, रंजीत बबलू, हाकिम साह, आशीष कुमार, नवीन साह एवं बबुआन साह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
Nov 19, 2026, 9:03:00 AM
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
अशोक चौधरी पर तेजस्वी का सीधा हमला, बोले सरकार ने संविधान को कूड़े के ढेर में फेंका
Nov 19, 2026, 8:56:00 AM
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
छात्राओं को अनधिकृत भ्रमण पर ले जाने के आरोप में हेडमास्टर-शिक्षक निलंबित
Nov 19, 2026, 8:20:00 AM
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM