कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल

कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 16, 2026, 7:01:00 AM

सहरसा जिला आपूर्ति कार्यालय में पदस्थापित आपूर्ति पदाधिकारी का कार्यालय में कुर्सी पर सोते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकारी महकमें में हडकंप मच गया है। लोग तरह तरह की बातें कह रहे हैं। हालांकि स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

आपूर्ति पदाधिकारी का वीडियो सामने आने के बाद शिकायतकर्ता ने सरकारी कार्यशैली पर सवाल उठाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि अधिकारी कार्यालय समय में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वायरल वीडियो में आपूर्ति पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में कुर्सी पर आंखें बंद कर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इसी वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिख रहा है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राशन कार्ड, जन वितरण प्रणाली और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें समय पर अधिकारी नहीं मिलते। उनका कहना है कि इस तरह की कार्यशैली से आम जनता परेशान होती है। इस वायरल वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर एडीएम ने कहा कि वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में लापरवाही या कर्तव्य में कोताही की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि प्रशासन ने जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM