सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान

राज्य सरकार द्वारा नवस्वीकृत 211 डिग्री महाविद्यालयों में एक साथ शैक्षणिक गतिविधियां शुरू किए जाने के क्रम में बुधवार को पतरघट के राजकीय डिग्री कॉलेज में भी विधिवत पठन-पाठन का शुभारंभ हुआ।

सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 16, 2026, 11:50:00 AM

सहरसा: राज्य सरकार द्वारा नवस्वीकृत 211 डिग्री महाविद्यालयों में एक साथ शैक्षणिक गतिविधियां शुरू किए जाने के क्रम में बुधवार को पतरघट के राजकीय डिग्री कॉलेज में भी विधिवत पठन-पाठन का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राज्यस्तरीय उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं प्रमुख उषा देवी ने फीता काटकर कॉलेज का उद्घाटन किया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अब प्रखंड के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार ने बताया कि हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।

कॉलेज खुलने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह है। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, जिला एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
Jul 16, 2026, 11:50:00 AM
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 11:41:00 AM
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
Jul 16, 2026, 11:38:00 AM
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM