सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा

सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय से निर्गत लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा

सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय से निर्गत लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। 

कनरिया थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के आधार पर सुखासनी निवासी कैलास यादव, छठू यादव तथा निमार टोला निवासी बेचन महतो को गिरफ्तार किया। वहीं सौरबाजार थाना पुलिस ने बखड़ी निवासी जयकांत साह तथा खैरा निवासी ललन ठाकुर को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस ने सहरबा निवासी ललटू कुमार, नवहट्टा थाना पुलिस ने चेदली पुनरवा निवासी राम यादव तथा बसनही थाना पुलिस ने पचलख वार्ड संख्या-4 निवासी तुलसी मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। 

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि सहरसा पुलिस की सक्रियता के कारण पिछले 24 घंटे में कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 20 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि 20 लोगों को रिकॉल पर मुक्त किया गया। 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो कुर्की, 10 इश्तिहार, 138 वारंट और 50 समन का निष्पादन किया गया। इसके अलावा छह लीटर देसी शराब, 12.6 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद किया गया तथा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि आर्म्स एक्ट, चोरी एवं अन्य मामलों में भी एक-एक आरोपित की गिरफ्तारी की गई। वहीं वाहन जांच अभियान के दौरान चालान एवं शमन शुल्क के रूप में चार हजार रुपये की वसूली भी की गई। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM