एनडीए सम्मान समारोह में ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री ने की कई घोषणाएं

रायपुरा पंचायत सरकार भवन मैदान में बुधवार को एनडीए की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा शामिल हुए।

एनडीए सम्मान समारोह में ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री ने की कई घोषणाएं

सिमरी बख्तियारपुर/सहरसा। रायपुरा पंचायत सरकार भवन मैदान में बुधवार को एनडीए की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर मंत्रियों का स्वागत किया। अतिथियों को पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। 

स्कूली बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। समारोह से पूर्व दोनों मंत्रियों ने प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा मटेश्वर धाम में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाट का निर्माण कराया जाएगा। 

मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ तालाब के चारों ओर फेवर ब्लॉक लगाने का भी निर्देश दिया गया है। स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र में बाढ़ एवं नदी कटाव से बेघर हुए परिवारों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्या से विभागीय सचिव को अवगत करा दिया गया है। पटना लौटते ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री श्रवण कुमार ने उच्च विद्यालय रायपुरा की चहारदीवारी निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और शराबबंदी कानून के सफल क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे जदयू नेता रघुनंदन सिंह ने मंच से ही सिमरी बख्तियारपुर के बीडीओ मोहन कुमार सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं का फोन नहीं उठाने की शिकायत की। शिकायत के बाद कुछ देर के लिए मंच पर असहज स्थिति बनी रही।

समारोह की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गूजेश्वर साह ने की, जबकि संचालन रघुनंदन सिंह ने किया। मौके पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता सहित एनडीए के नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। 

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

6 छक्के, 23 गेंदों का रौला..पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने फिर काटा गदर, पर हो गया खेला...
6 छक्के, 23 गेंदों का रौला..पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने फिर काटा गदर, पर हो गया खेला...
Aug 20, 2026, 1:03:00 PM
GN Group of Institutes में 'दीक्षारंभ' का भव्य आगाज, ओरिएंटेशन कार्यक्रम से नए सपनों की नई उड़ान
GN Group of Institutes में 'दीक्षारंभ' का भव्य आगाज, ओरिएंटेशन कार्यक्रम से नए सपनों की नई उड़ान
Aug 20, 2026, 12:25:00 PM
पहले रहमान डकैत अब शुक्राचार्य, हैरान कर देगा अक्षय खन्ना का लुक
पहले रहमान डकैत अब शुक्राचार्य, हैरान कर देगा अक्षय खन्ना का लुक
Aug 20, 2026, 12:06:00 PM
नदियों के गाद से बनेंगे ईंट, सम्राट सरकार के मास्टरस्ट्रोक से होगी पैसों की बारिश!
नदियों के गाद से बनेंगे ईंट, सम्राट सरकार के मास्टरस्ट्रोक से होगी पैसों की बारिश!
Aug 20, 2026, 12:02:00 PM
एनडीए सम्मान समारोह में ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री ने की कई घोषणाएं
एनडीए सम्मान समारोह में ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री ने की कई घोषणाएं
Aug 20, 2026, 11:41:00 AM
रियलमी ला रही नयी दमदार फिचर्स वाली मोबाइल फोन, कई हैं नयी खूबियां
रियलमी ला रही नयी दमदार फिचर्स वाली मोबाइल फोन, कई हैं नयी खूबियां
Aug 20, 2026, 11:38:00 AM
नीतीश कुमार से मिले अनंत सिंह, बाहुबली ने जोड़े हाथ तो पूर्व सीएम ने ऐसे किया स्वागत, सियासी हलकों में चर्चा तेज
नीतीश कुमार से मिले अनंत सिंह, बाहुबली ने जोड़े हाथ तो पूर्व सीएम ने ऐसे किया स्वागत, सियासी हलकों में चर्चा तेज
Aug 20, 2026, 11:16:00 AM
3,590.73 करोड़ से बनेगा सुपरफास्ट हाईवे, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार, उत्तर बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
3,590.73 करोड़ से बनेगा सुपरफास्ट हाईवे, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार, उत्तर बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
Aug 20, 2026, 10:47:00 AM
GOAL Foundation की सामाजिक पहल: शिक्षा से कौशल और कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे वंचित बच्चे
GOAL Foundation की सामाजिक पहल: शिक्षा से कौशल और कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे वंचित बच्चे
Aug 20, 2026, 10:15:00 AM
अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार गिरफ्तार, हथियार, कारतूस जब्त
अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार गिरफ्तार, हथियार, कारतूस जब्त
Aug 20, 2026, 9:57:00 AM