नशा मुक्त बिहार: सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 स्मैक तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद, निकाली गई प्रभात फेरी

नशा मुक्त बिहार अभियान को सफल बनाने के लिए सहरसा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बनगांव एवं पतरघट थाना पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर कुल चार आरोपितों को 6.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

नशा मुक्त बिहार: सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 स्मैक तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद, निकाली गई प्रभात फेरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 11:51:00 AM

नशा मुक्त बिहार अभियान को सफल बनाने के लिए सहरसा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमार आशीष एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले में सुखा नशा (स्मैक) तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बनगांव एवं पतरघट थाना पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर कुल चार आरोपितों को 6.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बनगांव थाना पुलिस ने 1.35 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं पतरघट थाना पुलिस ने 5.08 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित को दबोचा। इस संबंध में बनगांव थाना कांड संख्या 123/2026 एवं पतरघट थाना कांड संख्या 133/2026 दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपितों में अमन कुमार एवं रंजीत यादव (दोनों निवासी घोघसम, थाना कनरिया), अंकित कुमार (पिता–सुनील दास) एवं रामप्रवेश कुमार (पिता–विजेंद्र तांती), दोनों निवासी बरियाही बस्ती, थाना बनगांव तथा रंजन कुमार (पिता–नुनुलाल प्रसाद), निवासी घोघसम पट्टी, थाना पतरघट शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

इधर, नशा मुक्ति अभियान के तहत सौरबाजार थाना पुलिस ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्थानीय नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर "नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें" तथा "नशा मुक्त समाज, सुरक्षित समाज" का संदेश दिया। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी लगातार जारी रहेगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM