'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेवारी' थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह शुरू, 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सहरसा। जिले में 09वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस वर्ष पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ रखी गई है। अभियान 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक चलेगा।

 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेवारी' थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह शुरू, 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सहरसा। जिले में 09वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस वर्ष पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ रखी गई है। अभियान 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक चलेगा। शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं।

इस अवसर पर आयोजित लाइव वेबकास्ट कार्यक्रम में सहरसा से उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, नगर आयुक्त, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के साथ समुदाय में पोषण को लेकर जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

पोषण और आहार विविधता पर रहेगा जोर

अभियान के दौरान परिवारों को संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा बच्चों एवं गर्भवती-धात्री महिलाओं के लिए पर्याप्त प्रोटीन युक्त आहार पर विशेष जोर रहेगा।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले पूरक पोषाहार की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता की निगरानी की जाएगी। ताजा एवं गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने के साथ सामुदायिक निगरानी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

बाल विकास और मातृ स्वास्थ्य पर भी फोकस

पोषण माह के दौरान बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं संज्ञानात्मक विकास के लिए उचित पोषण के साथ प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, आयु-उपयुक्त खेल और गतिविधियों के महत्व के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। वहीं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली सहायता तथा मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, जीविका सहित अन्य विभागों के समन्वय से जिले में जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियां आयोजित होंगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने और ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
Sep 10, 2026, 3:53:00 PM
मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Sep 10, 2026, 3:31:00 PM
 वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
Sep 10, 2026, 3:11:00 PM
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...
Sep 10, 2026, 2:48:00 PM
 उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
Sep 10, 2026, 2:13:00 PM
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
Sep 10, 2026, 1:29:00 PM
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
Sep 10, 2026, 1:19:00 PM
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव  दहशत में...
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव दहशत में...
Sep 10, 2026, 12:41:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Sep 10, 2026, 12:34:00 PM