चोरी के दो मामलों में तीन गिरफ्तार, घर से चोरी के जेवरात बरामद
सहरसा। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में घर और ई-रिक्शा एजेंसी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से घर से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनवर्षाराज मुख्य बाजार निवासी गनोर कुमार, संजय स्वर्णकार एवं रवि स्वर्णकार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि मुख्य बाजार निवासी शंभू साह के घर में 28 अगस्त की रात चोरी की घटना हुई थी।
वहीं, हिंदी विद्यालय के समीप स्थित ई-रिक्शा एजेंसी में 24 अगस्त की रात चोरी हुई थी, जहां से करीब आधा दर्जन बैटरियां चोरी कर ली गई थीं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं जांच के दौरान शंभू साह के घर से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद हुए।
पुलिस दोनों चोरी की घटनाओं को जोड़कर मामले की जांच कर रही है तथा बरामद सामान के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट