भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, तीन आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, तीन आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 2:26:00 PM

राज्य के सहरसा जिले से खबर से खबर है, जहां एक भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढा कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस पूरी घटना में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले के बसनही थाना क्षेत्र में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां स्थित गोंदराम गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। 

हिंसक विवाद में सभी घायलों को पहले सोनवर्षा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर किया गया। हालांकि घटना के दौरान ग्रामीणों ने तीन कथित हमलावरों को पकड़ लिया, उनकी पिटाई कर बांध दिया और बाद में बसनही थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इधर विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी जारी है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

जहानाबाद में बडा बवाल, दो पक्षों में भीषण गोलीबारी, सात लोगों को लगी गोली
जहानाबाद में बडा बवाल, दो पक्षों में भीषण गोलीबारी, सात लोगों को लगी गोली
Jul 04, 2026, 4:02:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: आमने सामने आये चिराग व मांझी
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: आमने सामने आये चिराग व मांझी
Jul 04, 2026, 3:33:00 PM
ऑटो, बाइक में सीधी टक्कर, कई लोग हुए घायल
ऑटो, बाइक में सीधी टक्कर, कई लोग हुए घायल
Jul 04, 2026, 3:27:00 PM
मोटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो समेत चार मोटर बरामद
मोटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो समेत चार मोटर बरामद
Jul 04, 2026, 3:15:00 PM
पांच माह से नहीं मिला वेतन, जेएसएलपीएस कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पांच माह से नहीं मिला वेतन, जेएसएलपीएस कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Jul 04, 2026, 3:07:00 PM
पुलिस की बडी कार्रवाई, गैंगस्टर के भाई के घर पर चला पीला पंजा
पुलिस की बडी कार्रवाई, गैंगस्टर के भाई के घर पर चला पीला पंजा
Jul 04, 2026, 3:02:00 PM
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, तीन आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, तीन आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े
Jul 04, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या, आरोपी पति ने खुद को भी पहुंचाया नुकसान
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या, आरोपी पति ने खुद को भी पहुंचाया नुकसान
Jul 04, 2026, 2:18:00 PM
राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में राजद मनाएगी अपना स्थापना दिवस, उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी
राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में राजद मनाएगी अपना स्थापना दिवस, उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी
Jul 04, 2026, 2:05:00 PM
जेड कैटेगरी सिक्योरिटी बहाल होने पर बोले लालू,कहा, सरकार बैक फुट पर
जेड कैटेगरी सिक्योरिटी बहाल होने पर बोले लालू,कहा, सरकार बैक फुट पर
Jul 04, 2026, 1:51:00 PM