राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में राजद मनाएगी अपना स्थापना दिवस, उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी

राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में राजद मनाएगी अपना स्थापना दिवस, उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपने 30वें स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक उत्सव के रूप में राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय के साथ राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर मनाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए दी।

एजाज ने कहा कि पांच जुलाई को राजद का 30 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक उत्सव के रूप में राज्यभर के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर तथा पटना में राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। स्थापना दिवस के लिए 30 जून से ही राज्य मुख्यालय के परिसर और बाहर में सजावट एवं प्रकाश के साथ सौंदर्यीकरण करके  राज्य कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पटना के विभिन्न चौक चौराहे पर पोस्टर और बैनर के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में लोगों को जानकारी दी जा रही है ।

एजाज ने बताया कि 05 जुलाई को स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला प्रभारी और सह प्रभारी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ, सांस ,पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, गत लोकसभा और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला के प्रधान महासचिव, जिला पदाधिकारी, प्रखंडों के अध्यक्ष सहित सक्रिय पार्टी नेताओं के साथ संबंधित जिला से राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। पटना जिला एवं महानगर के द्वारा प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM