जमीन विवाद से परेशान हैं? समाधान के लिए राजस्व विभाग का टोल फ्री नंबर जारी, यहां करें कॉल

बिहार में जमीन से जुड़े विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर राज्य सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं

Nitish Kumar

बिहार में जमीन से जुड़े विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर राज्य सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को साफ संदेश दे रहे हैं कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी कड़ी में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम जनता के लिए एक अहम पहल की है। विभाग की ओर से एक टोल फ्री नंबर 1800-345-6215 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर लोग जमीन से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही विभाग के जन शिकायत पोर्टल biharbhumiplus.bihar.gov.in/pg/ पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है।

विभाग के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा गया है कि भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अंचल कार्यालय से जुड़ी समस्याओं समेत सभी मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह पहल जमीन विवादों में उलझे आम लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

वहीं, मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में वे राजस्व कर्मियों को फटकार लगाते नजर आए हैं और लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दे रहे हैं। हाल ही में उनका बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के साथ टकराव भी सामने आया था, जहां उनकी भाषा और कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे।

इस पर जवाब देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि जो गलत करेगा, उस पर कार्रवाई तय है। मंत्री ने यह भी कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है, जो जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। अब चेतावनी का दौर खत्म हो चुका है, और अब सीधे एक्शन का समय है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM