विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के विमान हादसे में हुए असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 28, 2026, 12:10:00 PM

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के विमान हादसे में हुए असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हृदयविदारक हादसे से वे व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजित पवार एक कर्मठ, दूरदर्शी और कुशल राजनेता थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में महाराष्ट्र की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। वे हमेशा जनसेवा के प्रति समर्पित रहे और आम लोगों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील दृष्टिकोण रखते थे। उनका व्यवहार मृदुभाषी, सरल एवं मिलनसार था, जिसके कारण वे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार का निधन न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके नेतृत्व और अनुभव की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM