पटना में बदली यातायात व्यवस्था, वीरचंद पटेल पथ के आसपास लागू होगा वन-वे ट्रैफिक प्लान
पटना में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वीरचंद पटेल पथ के आसपास वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्देश जारी किया है।

पटना : पटना में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वीरचंद पटेल पथ के आसपास वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्देश जारी किया है। यह व्यवस्था सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी। दरअसल, वीरचंद पटेल पथ के आसपास पटना हाईकोर्ट, कई प्रमुख होटल, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय और सरकारी कार्यालय होने के कारण बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नई व्यवस्था बनाई है।
नई यातायात व्यवस्था के तहत वीरचंद पटेल पथ से पटना हाईकोर्ट के गेट नंबर-5 की ओर जाने वाले वाहन वीआईपी पोस्ट नंबर-27 के सामने से प्रवेश करेंगे
नई यातायात व्यवस्था के तहत वीरचंद पटेल पथ से पटना हाईकोर्ट के गेट नंबर-5 की ओर जाने वाले वाहन वीआईपी पोस्ट नंबर-27 के सामने से प्रवेश करेंगे। इसके बाद गेट नंबर-4 से होते हुए मिलर हाईस्कूल के बगल से वीरचंद पटेल पथ पर निकल सकेंगे। वहीं, मिलर हाईस्कूल की ओर से हाईकोर्ट के गेट नंबर-4 की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गेट नंबर-4 से गेट नंबर-5 की ओर भी सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
गेट नंबर-5 से वीआईपी पोस्ट नंबर 27 की ओर वाहनों की निकासी प्रतिबंधित रहेगी
वहीं इसके अलावा गेट नंबर-5 से वीआईपी पोस्ट नंबर 27 की ओर वाहनों की निकासी प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस और अग्निशमन समेत अन्य आपातकालीन वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य अनावश्यक जाम की रोकथाम, निर्धारित स्थानों पर पार्किंग और आम नागरिकों के लिए सुगम यातायात सुनिश्चित करना है।















