पटना में महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक अलर्ट जारी, दोपहर बाद कई रूट पर रहेगा डायवर्जन

बिहार समेत पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जा रहा है. इस दिन राजधानी पटना में अलग-अलग समितियों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली जारी हैं. जिसमें भीड़ को देकते हुए पटना पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है

ट्रैफिक व्यवस्था

बिहार समेत पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जा रहा है. इस दिन राजधानी पटना में अलग-अलग समितियों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली जारी हैं. जिसमें भीड़ को देकते हुए पटना पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कई रूटों पर ट्रैफिक दोपहर बाद रोक दिया गया और कई जगह डाइवर्ट किया गया है. ये यात्राएं दोपहर 3 बजे से शुरू होकर खाजपुरा शिव मंदिर, बेली रोड पर पहुंचेंगी, जहां भव्य अभिनंदन समारोह होगा.

एसपी ट्रैफिक सागर कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, एम्बुलेंस, अग्निशमन और अन्य अति आवश्यक वाहनों को छोड़कर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. यात्रा दोपहर 3 बजे से प्रभावी होगी

राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे दुसरा टीओपी मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक: सभी सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.

रूपसपुर से चिड़ियाखाना गेट नंबर-01 तक: नगर सेवा/सिटी राइड बस/सीएनजी बसें फ्लाईओवर के ऊपर से चलेंगी.

जगदेव पथ मोड़ से हवाई अड्डा/आयकर गोलंबर/पटना जंक्शन की ओर आने वाले ऑटो/व्यावसायिक वाहन: जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण जगदेव पथ रोड में डायवर्ट होंगे, फुलवारी जेल मोड़ होते हुए गंतव्य पहुंच सकेंगे.

दीघा/राजीवनगर/रणजीत कॉलोनी जाने वाले छोटे वाहन: पथ नंबर-04 (अम्बेडकर पथ मोड़) से अम्बेडकर पथ में डायवर्ट, फिर मौर्य पथ होते हुए आशियाना-दीघा रोड से गंतव्य.

दुसरा टीओपी मोड़ से पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन: दुसरा टीओपी से दक्षिण हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर डायवर्ट, फिर फुलवारी जेल मोड़ से जगदेव पथ होते हुए आगे.

पूर्व से पश्चिम आशियाना/दीघा की ओर जाने वाले वाहन: राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से रूपसपुर पहुंचकर यू-टर्न लेकर अम्बेडकर पथ होकर जाएंगे.

आशियाना-दीघा रोड से नेहरू पथ आने वाले वाहन: पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अम्बेडकर पथ होते हुए जगदेव पथ मोड़ या फुलवारी जेल मोड़ से पूर्व की ओर जा सकेंगे.

यात्रा के दौरान नेहरू पथ (बेली रोड) पर भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी.

ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा टालें.

Trending News

 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM