भागलपुर में गंगा में डूबे एक ही परिवार के तीन युवक, मुंडन समारोह में आया था परिवार

भागलपुर में गंगा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मुंडन समारोह में पहुंचे एक ही परिवार के चार लोग गहरे पानी में डूबने लगे. इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया.

भागलपुर में गंगा में डूबे एक ही परिवार के तीन युवक, मुंडन समारोह में आया था परिवार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 11, 2026, 6:20:00 PM

भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गोलसड़क के पास गंगा घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नहाने के लिए नदी में उतरे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है.

जानकारी के अनुसार ओलपुरा गांव के एक परिवार के सदस्य बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए गंगा घाट पहुंचे थे. मुंडन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद परिवार के कुछ लोग गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए. इसी दौरान चार लोग अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे. उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास शुरू किया.

इस हादसे में जिन तीन युवकों की मौत हुई है, उनकी पहचान कृष्णा उर्फ छोटू (पिता- नंदलाल साह), बॉबी कुमार (पिता- शालिग्राम साह) और सन्नी कुमार (पिता- शालिग्राम साह) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही परिवार से जुड़े थे. अचानक हुई इस घटना से गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है.

घटना के दौरान रुक्मणि देवी भी गंगा में डूबने लगी थीं. घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद उन्हें घोघा के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घटना के बाद गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बाद में तीनों के शव बरामद कर लिए गए. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Trending News

जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
Jul 21, 2026, 3:39:00 PM
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
Jul 21, 2026, 3:29:00 PM
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
Jul 21, 2026, 3:01:00 PM
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
Jul 21, 2026, 2:59:00 PM
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
Jul 21, 2026, 2:53:00 PM
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
Jul 21, 2026, 2:47:00 PM
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
Jul 21, 2026, 2:33:00 PM
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 21, 2026, 2:10:00 PM
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
Jul 21, 2026, 2:07:00 PM
सचिवालय सहायकों की नई वरीयता सूची जारी, 7 दिन में दर्ज कराएं आपत्ति
सचिवालय सहायकों की नई वरीयता सूची जारी, 7 दिन में दर्ज कराएं आपत्ति
Jul 21, 2026, 1:46:00 PM