लालू युग की वापसी? राजद में पुराने नेताओं की हैसियत बढ़ेगी, संजय यादव का कद घटने के आसार

राजद में लालू प्रसाद के पुराने सहयोगियों की हैसियत लौटेगी। सांसद संजय यादव का दायरा पहले की तुलना में सीमित होगा! ये कयास नहीं, राजद के 100 पन्नों की चुनावी समीक्षा रिपोर्ट की समझ है।

लालू युग की वापसी? राजद में पुराने नेताओं की हैसियत बढ़ेगी, संजय यादव का कद घटने के आसार

राजद में लालू प्रसाद के पुराने सहयोगियों की हैसियत लौटेगी। सांसद संजय यादव का दायरा पहले की तुलना में सीमित होगा! ये कयास नहीं, राजद के 100 पन्नों की चुनावी समीक्षा रिपोर्ट की समझ है। अब इस पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता तेजस्वी यादव को अंतिम फैसला लेना है। बीते महीने दो हफ्ते तक राजद कार्यालय में गहन मंथन के दौरान चुनाव के हारे प्रत्याशियों और राजद संगठन के प्रमंडल के महत्वपूर्ण नेताओं की राय में ये बातें सामने आई हैं। प्रदेश अध्यक्ष को प्रमंडल प्रभारियों ने समीक्षा बैठकों की बातों, सलाह / सिफारिश रिपोर्ट के रूप में सौंप दी है

रिपोर्ट कहती है कि बीते विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद के पुराने सहयोगियों का किनारे रहना या किनारे रखा जाना भी हार का बड़ा कारण रहा। जिला-प्रखंड संगठन के पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान में इस्तेमाल नहीं करना राजद को भारी पड़ा। यहां तक कि प्रत्याशी चयन में अहम भूमिका निभाने वाली बाहर की सर्वे टीम ने राजद के स्थानीय कार्यकर्ताओं को अहमियत ही नहीं दी। कई क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषणा होने के बाद वहां के स्थानीय नेता-कार्यकर्ता निराश हुए और अपने को चुनावी प्रचार अभियान से किनारे रखा। उन्हें चुनाव में प्रदेश-जिला और संबंधित उम्मीदवार द्वारा पूछा भी नहीं गया

प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव के समक्ष बैठक में प्रमंडलीय प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। राजद अध्यक्ष मकर संक्रांति के पहले दिल्ली से पटना लौटेंगे। वहीं इसी हफ्ते तेजस्वी यादव पटना लौट रहे हैं। वे विदेश से वापस दिल्ली आ चुके हैं। पार्टी नेताओं को इनके बिहार लौटने का इंतजार है। दोनों नेता इस रिपोर्ट को देखेंगे। दरअसल 4 महीने हो गए, पर अबतक राजद की प्रदेश और जिला कमेटी नहीं बनी है। ऐसे में विपक्ष की राजनीति को धार देने के लिए रिपोर्ट के आधार पर जातिगत और सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए कमेटियों का गठन किया जाएगा।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM