मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में करें काम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में बिहार एआई नीति 2026 (BAIP) को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में करें काम

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में बिहार एआई नीति 2026 (BAIP) को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एआई नीति के विभिन्न प्रावधानों, निवेश को प्रोत्साहित करने, युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और एआई के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर बनाई गई Bihar Artificial Intelligence Policy 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में AI के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने पर जोर दिया गया

बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों के लिए बेहतर अवसर विकसित किए जाएं, ताकि राज्य नई तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सके। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक विशेष टीम गठित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

बिहार AI नीति-2026 का उद्देश्य राज्य में नई तकनीक, नवाचार, कौशल विकास व डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देना है

बिहार एआई नीति 2026 का उद्देश्य राज्य में नई तकनीक, नवाचार, कौशल विकास और डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देना है, ताकि बिहार के युवाओं को नए अवसर मिलें और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह मौजूद थे।

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में करें काम
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में करें काम
Oct 22, 2026, 2:40:00 PM
Bihar MLC Election: वोटिंग से एक दिन पहले नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, हलचल तेज
Bihar MLC Election: वोटिंग से एक दिन पहले नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, हलचल तेज
Oct 22, 2026, 2:21:00 PM
दुर्गा मेला परिसर में चली गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, आधा दर्जन पर FIR
दुर्गा मेला परिसर में चली गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, आधा दर्जन पर FIR
Oct 22, 2026, 1:55:00 PM
शाह का राहुल पर करारा हमला, बोले- 'अगले 30 साल नहीं लगने वाला अपका नंबर, मुझे मालूम है विदेश में हैं आप'
शाह का राहुल पर करारा हमला, बोले- 'अगले 30 साल नहीं लगने वाला अपका नंबर, मुझे मालूम है विदेश में हैं आप'
Oct 22, 2026, 1:53:00 PM
IRB-10 पलामू कैंप में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के साहस, त्याग व बलिदान को किया गया याद
IRB-10 पलामू कैंप में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के साहस, त्याग व बलिदान को किया गया याद
Oct 22, 2026, 12:57:00 PM
  'पतोहिया हंटर वाली' दमदार अंदाज में नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह
'पतोहिया हंटर वाली' दमदार अंदाज में नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह
Oct 22, 2026, 12:55:00 PM
211 डिग्री कॉलेज, बिहार में AI पॉलिसी-2026, सीएम सम्राट चौधरी की आज मैराथन बैठकें
211 डिग्री कॉलेज, बिहार में AI पॉलिसी-2026, सीएम सम्राट चौधरी की आज मैराथन बैठकें
Oct 22, 2026, 12:37:00 PM
फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर से टकराई, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, 2 की हालत गंभीर
फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन डिवाइडर से टकराई, एक मजदूर की मौत, दर्जनों घायल, 2 की हालत गंभीर
Oct 22, 2026, 12:31:00 PM
X ने क्रिएटर्स के लिए Video Kickstart Bonus नाम से शुरू किया एक नया पायलट प्रोग्राम
X ने क्रिएटर्स के लिए Video Kickstart Bonus नाम से शुरू किया एक नया पायलट प्रोग्राम
Oct 22, 2026, 12:24:00 PM
हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक
हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, बिना लाइसेंस संचालन पर रोक
Oct 22, 2026, 12:04:00 PM