भीषण ठंड से राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मामलों में 30% बढ़ोतरी

भीषण ठंड ने राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर दबाव बना दिया है। लगातार गिरते तापमान के कारण हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और सीओपीडी जैसे गंभीर रोगों के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हुआ है

ब्रेन हेमराज

भीषण ठंड ने राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर दबाव बना दिया है। लगातार गिरते तापमान के कारण हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और सीओपीडी जैसे गंभीर रोगों के मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में आईसीयू और एचडीयू पूरी तरह भर चुके हैं, वहीं इमरजेंसी वार्ड में भी बेड उपलब्ध नहीं हैं।

स्थिति की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कई अस्पतालों में मरीजों को बरामदे और हॉल में ट्रॉली पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। पीएमसीएच और आईजीआईसी जैसे बड़े अस्पतालों में यही हाल है। नए गंभीर मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड के चलते हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मामलों में करीब 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि बीते तीन दिनों में ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 मरीजों का इलाज अभी जारी है।

वहीं आईजीआईसी के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि पिछले तीन दिनों में 120 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें से 10 से अधिक की जान नहीं बचाई जा सकी। हालात को देखते हुए मरीजों को स्थिति सामान्य होने पर अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।

 ठंड और बढ़ते मरीजों की संख्या के कारण होम केयर मेडिकल उपकरणों की मांग में भी लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे बाजार में इन उपकरणों की कमी देखने को मिल रही है।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचाव करें, सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM