गोपालगंज में थावे भवानी का 51 लाख का मुकुट चोरी, रस्सी-सीढ़ी से गर्भगृह में घुसे, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के गोपालगंज से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल थावे दुर्गा मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Gopalganj

बिहार के गोपालगंज से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल थावे दुर्गा मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं के अनुसार, बीती देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने-चांदी का मुकुट, हार, छतरी और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने मंदिर परिसर में लगे लॉकर को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया, जिससे मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया।

चोरों ने मंदिर के अंदर रखे लॉकर (दानपेटी) को भी निशाना बनाया। चोर 50 किलो की दानपेटी उठाकर अपने साथ ले गए। 251 ग्राम सोने के मुकुट की कीमत 51 लाख है। इसके साथ जेवरात, चांदी का छत्र, दान पेटी भी चोरी हुई है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दो चोर नजर आ रहे हैं। एक ने काले मफलर से अपना चेहरा ढंक रखा है, वहीं दूसरे ने टोपी पहन रखी थी। एक ने चप्पल नहीं पहनी हुई है।

वारदात से श्रद्धालुओं में गुस्सा है। चोर सीढ़ी और रस्सी के सहारे मंदिर में घुसे थे। मंदिर से सटी छत से सीढ़ी लगाई गई थी। एक चोर के हाथ में कटर है, जिससे ताला काटा गया।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोर दानपेटी और मां के जेवर ले जा रहे हैं। उस समय कोई भी सुरक्षा कर्मी वहां नहीं दिखा। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मी सोते रहे।

गौरतलब है पिछले साल झारखंड के एक व्यवसायी ने मां थावे वाली को 251 ग्राम वजन का सोने का मुकुट चढ़ाया था। जिसकी कीमत करीब 51 लाख रुपये मूल्य है। इसके साथ ही चोर सोने और चांदी के हार और चांदी का छत्र भी चुरा ले गए।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM