तेजस्वी के राजभवन मार्च में बेहोश हुआ समर्थक, अस्पताल में कराया गया एडमिट
राजधानी में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च में तब उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब एक कार्यकर्ता गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर सडक पर गिर पडा।

राजधानी में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च में तब उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब एक कार्यकर्ता गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर सडक पर गिर पडा। हालांकि कार्यकर्ता को आनन फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया।
दरअसल बुधवार को राजद की तरफ से सीवान में आंदोलनरत छात्रों पर एके 47 से गोली चलाये जाने को लेकर राजभवन मार्च का आयोजन किया गया था। इस मार्च में पूरे प्रदेश से बडी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। अपने तय शेड्यूल के अनुसार मार्च गांधी मैदान से शुरू हुआ लेकिन इसी बीच में कार्यकर्ता की तबियत बिगडने की खबर सामने आयी।
मिली जानकारी के अनुसार इस राजभवन मार्च के दौरान ही जब कार्यकर्ताओं का हुजूम डाक बंगला चौराहे से इन्कम टैक्स की तरफ बढ रहे थे, उसी वक्त एक कार्यकर्ता गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। समर्थकों ने बीच सड़क पर उस कार्यकर्ता को सीपीआर देने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद आनन फानन में कार्यकर्ता को अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस मददगार बनी और समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाया।
पटना से राजन की रिपोर्ट












