गोल एजुकेशन विलेज में “HOW TO CRACK NEET” विषय पर प्रेरणादायी सेमिनार का सफल आयोजन

गोल एजुकेशन विलेज में “HOW TO CRACK NEET” विषय पर प्रेरणादायी सेमिनार का सफल आयोजन

गोल एजुकेशन विलेज में “HOW TO CRACK NEET” विषय पर प्रेरणादायी सेमिनार का सफल आयोजन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 08, 2026, 9:28:00 PM

पटना। गोल एजुकेशन विलेज परिसर में मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए “HOW TO CRACK NEET” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक सेमिनार का आयोजन किया गया। NEET-UG परीक्षा में अब 25 दिनों से भी कम समय शेष रहने के मद्देनज़र इस विशेष सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतिम चरण की तैयारी के लिए सटीक दिशा, प्रभावी रणनीति एवं आत्मविश्वास प्रदान करना था। इस अवसर पर गोल विलेज में नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों के अनुभव से लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह, सहायक निदेशक रंजय सिंह तथा आर.एंड.डी. हेड आनंद वत्स उपस्थित रहे।

संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “अब समय स्मार्ट वर्क और सही रणनीति का है। सीमित समय में अधिकतम परिणाम प्राप्त करने के लिए एकाग्रता और लक्षित तैयारी अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने हालिया परीक्षा पैटर्न एवं प्रवृत्तियों का विश्लेषण करते हुए विद्यार्थियों को अंतिम दिनों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें NCERT पुस्तकों पर मजबूत पकड़ बनाना, नियमित मॉक टेस्ट देना, समय प्रबंधन एवं प्रश्न हल करने की गति बढ़ाना, कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देना, प्रभावी रिवीजन रणनीति अपनाना तथा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का गहन विश्लेषण शामिल था। साथ ही उन्होंने संतुलित दिनचर्या एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।

सहायक निदेशक रंजय सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “अंतिम दिनों में घबराने के बजाय स्थिर रहकर योजनाबद्ध तैयारी ही सफलता की कुंजी है। अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी।

इसके पश्चात आर.एंड.डी. हेड आनंद वत्स ने वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन पद्धति पर जोर देते हुए कहा, “Concept clarity, regular revision और error analysis ही अंतिम दिनों में स्कोर को अधिकतम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।” उन्होंने विद्यार्थियों को स्मार्ट रिवीजन तकनीक, टेस्ट एनालिसिस और प्रदर्शन सुधार की रणनीतियों को विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर गोल के पूर्व सफल छात्र, जो वर्तमान में AIIMS पटना में अध्ययनरत हैं—नफीसा, बुशरा, आर्यन एवं राहुल—ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने तैयारी के दौरान अपनाई गई रणनीतियों के साथ-साथ अंतिम 20 दिनों की तैयारी एवं परीक्षा दिवस की रणनीति पर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सेमिनार के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा तथा अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली। विशेषज्ञों ने विशेष रूप से अंतिम महीने की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस समय केवल रिवीजन पर फोकस करना चाहिए, नए टॉपिक शुरू करने से बचना चाहिए। प्रतिदिन फुल सिलेबस मॉक टेस्ट देकर उसका गहन विश्लेषण करना चाहिए तथा कमजोर टॉपिक्स को चिन्हित कर उन्हें मजबूत बनाना आवश्यक है। विशेषकर बायोलॉजी में NCERT पर गहन पकड़ सफलता की कुंजी है। इसके साथ ही समय प्रबंधन एवं मानसिक संतुलन बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक बताया गया।

यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए न केवल मार्गदर्शक साबित हुआ, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा से भी परिपूर्ण कर गया।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM