पहाड़ों में बर्फबारी का असर बिहार तक, ठंड बढ़ने के आसार; सीतामढ़ी–गोपालगंज में बारिश की चेतावनी

पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। इसी कड़ी में बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

Bihar me thandh

पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। इसी कड़ी में बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव के चलते राज्य के कई जिलों में बारिश और कोहरे की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत कुल पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर रात के तापमान में कमी आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जनवरी से बिहार के कई जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य बिहार के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। संभावित जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना और बेगूसराय शामिल हैं।

कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे की यह स्थिति 29 जनवरी से अगले 2 से 3 दिनों तक बनी रह सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे कोहरा छंटने और धूप निकलने की संभावना रहेगी।

राजधानी पटना की बात करें तो यहां सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंड का असर महसूस किया जा सकता है। दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन हवा में ठंडक बनी रहेगी। बीते 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो ठंड के बढ़ते असर को दर्शाता है।

फिलहाल, मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM