स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब बिना रिचार्ज के मिलेगी बिजली

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी व्यवस्था लागू की गयी है. अब यदि बिजली के स्मार्ट मीटर का बैलेंस समाप्त हो जाता है और तुरंत रिचार्ज कराना संभव नहीं हो पाता है

Electric

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी व्यवस्था लागू की गयी है. अब यदि बिजली के स्मार्ट मीटर का बैलेंस समाप्त हो जाता है और तुरंत रिचार्ज कराना संभव नहीं हो पाता है, तो उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. बैलेंस खत्म होने या माइनस में चले जाने की स्थिति में भी बंद बिजली चालू हो जायेगी. नयी व्यवस्था के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को लगातार 72 घंटे तक बिना रिचार्ज के बिजली मिलती रहेगी.

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

बिना रिचार्ज 72 घंटे तक मिलेगी बिजली

महीने में एक बार मिलेगी सुविधा

सात दिनों तक माइनस में भी उठा सकेंगे लाभ

यह सुविधा विशेष रूप से प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए है, ताकि आकस्मिक स्थिति में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े. हालांकि इसके साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी है. यह राहत सुविधा एक महीने में केवल एक बार ही दी जायेगी. विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अस्थायी राहत मिलेगी और अनावश्यक परेशानी से बचाव होगा. स्मार्ट मीटर का बैलेंस यदि सात दिनों से माइनस में चल रहा है, तब भी उपभोक्ता राहत सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

जानें, एक्टिव कंज्यूमर और स्मार्ट मीटर

शहरी क्षेत्र : 1.80 लाख कंज्यूमर

स्मार्ट मीटर : 1.31 लाख

विद्युत सब डिवीजन : तिलकामांझी, मोजाहिदपुर, नाथनगर, सुलतानगंज (80 हजार)

ग्रामीण क्षेत्र : 2.63 लाख कंज्यूमर

स्मार्ट मीटर : 1.18 लाख

विद्युत सब डिवीजन : अलीगंज, कहलगांव व विक्रमशिला

स्मार्ट मीटर लगाने में अब सुस्त पड़ी एजेंसी

स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को दी गयी है. शुरूआत के दिनों में विरोध के चलते तेजी नहीं आयी और अभी कंपनी की ओर से सुस्ती की वजह बनी है. यही कारण है कि शहरी क्षेत्र में करीब 49 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 1.45 लाख मीटर लगना बाकी है. कंपनी पर विभागीय दबाव का भी असर नहीं पड़ रहा है.

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM