36 साल पुराने केस में अहम फैसला, आरोपी हुए बरी, कठोर कारावास की सजा रद्द

पटना हाईकोर्ट ने डकैती के एक मामले में अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने 36 साल पहले घटी एक घटना में संदेह का लाभ देते हुए आरोपियों को बरी कर दिया है। घटना बांका जिले की बतायी जा रही है।

36 साल पुराने केस में अहम फैसला, आरोपी हुए बरी, कठोर कारावास की सजा रद्द

पटना: पटना हाईकोर्ट ने डकैती के एक मामले में अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने 36 साल पहले घटी एक घटना में संदेह का लाभ देते हुए आरोपियों को बरी कर दिया है। घटना बांका जिले की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पटना हाईकोर्ट ने बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में 36 साल पहले (18 जून,1990) को हुई एक डकैती के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों चंद्रिका यादव और उनके पुत्र राजेंद्र यादव, को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। जस्टिस संदीप कुमार की एकल पीठ ने निचली अदालत (फास्ट ट्रैक कोर्ट-III, बांका) द्वारा 2011 में सुनाई गई आठ साल की कठोर कारावास की सजा को रद्द कर दिया।  

प्राप्त खबर के अनुसार यह मामला 18 जून, 1990 की रात का है। बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबारी गांव के निवासी सूचक झूरी यादव ने यह आरोप लगाया था कि 10 से  12 हथियारबंद डकैत उनके घर में घुस आए और बर्तन, गहने तथा नकदी लूट ली। झूरी यादव ने अपने समधी चंद्रिका यादव और दामाद राजेंद्र यादव पर बाहरी डकैतों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इतने सालों तक अदालती कार्यवाही चली। इसी मामले में जस्टिस संदीप कुमार ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ संदेह से परे अपराध साबित करने में विफल रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

मुंबई से आरा होते हुए मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, आज से बुकिंग शुरु
मुंबई से आरा होते हुए मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, आज से बुकिंग शुरु
Nov 05, 2026, 7:14:00 AM
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत, दूसरा घायल
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत, दूसरा घायल
Nov 05, 2026, 7:09:00 AM
36 साल पुराने केस में अहम फैसला, आरोपी हुए बरी, कठोर कारावास की सजा रद्द
36 साल पुराने केस में अहम फैसला, आरोपी हुए बरी, कठोर कारावास की सजा रद्द
Nov 05, 2026, 6:57:00 AM
पत्नी से विवाद के बीच हटाए गए  एसपी भानु प्रताप सिंह, कई जिलों के SP बदले
पत्नी से विवाद के बीच हटाए गए एसपी भानु प्रताप सिंह, कई जिलों के SP बदले
Nov 04, 2026, 9:43:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग ने जब्त किए 5.55 टन नूडल्स, 40 किलो खोया, एक्सपायरी दूध, सख्ती जारी
खाद्य संरक्षा विभाग ने जब्त किए 5.55 टन नूडल्स, 40 किलो खोया, एक्सपायरी दूध, सख्ती जारी
Nov 04, 2026, 8:16:00 PM
छह नवंबर से GOAL Admission and Scholarship Test, 100% तक स्कॉलरशिप का अवसर
छह नवंबर से GOAL Admission and Scholarship Test, 100% तक स्कॉलरशिप का अवसर
Nov 04, 2026, 8:00:00 PM
 चंद्रगुप्त कोल परियोजना में हंगामा: तंग आकर युवक टावर पर चढ़ा, MDO सुशील इन्फ्रा के जीएम पर लगाया गंभीर आरोप
चंद्रगुप्त कोल परियोजना में हंगामा: तंग आकर युवक टावर पर चढ़ा, MDO सुशील इन्फ्रा के जीएम पर लगाया गंभीर आरोप
Nov 04, 2026, 7:58:00 PM
मीरगंज में 23 साल पुराने हुए खूनी खेल में कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई कठोर सजा
मीरगंज में 23 साल पुराने हुए खूनी खेल में कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई कठोर सजा
Nov 04, 2026, 7:44:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगी पुस्तकें
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगी पुस्तकें
Nov 04, 2026, 7:36:00 PM
झाड़ियों में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
झाड़ियों में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Nov 04, 2026, 7:30:00 PM