पत्नी से विवाद के बीच हटाए गए एसपी भानु प्रताप सिंह, कई जिलों के SP बदले

पत्नी से विवाद के कारण चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को बिहार सरकार ने खगड़िया एसपी के पद से हटा दिया गया है। पत्नी पूजा के द्वारा एसपी पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई हुई है।

पत्नी से विवाद के बीच हटाए गए  एसपी भानु प्रताप सिंह, कई जिलों के SP बदले

पत्नी से विवाद के कारण चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को बिहार सरकार ने खगड़िया एसपी के पद से हटा दिया गया है। पत्नी पूजा के द्वारा एसपी पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई हुई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। शिवहर के एसपी शैलेंद्र सिंह का तबादला कर खगड़िया जिले का नया एसपी  बनाया गया है। इसके अलावे पांच सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है।

दरअसल बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है और नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में 4 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, खगड़िया, शिवहर और मुजफ्फरपुर समेत पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

1. अपराजीत (भापुसे 2020): बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के समादेष्टा एवं पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के अतिरिक्त प्रभार में रहे आईपीएस को अब राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस), राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2. भानु प्रताप सिंह (भापुसे 2021): खगड़िया के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

3. शैलेन्द्र सिंह (भापुसे 2021): शिवहर के पुलिस अधीक्षक को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

4. मोहिबुल्लाह अंसारी (भापुसे 2021): मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक को शिवहर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

5. ममता कल्याणी (नव प्रोन्नत भापुसे): बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना की समादेष्टा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Trending News

सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोखर में मिला विवेक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोखर में मिला विवेक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Nov 14, 2026, 11:48:00 AM
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 11:43:00 AM
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
Nov 14, 2026, 11:34:00 AM
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
स्वराज पोस्ट अखबार के पत्रकार के बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
स्वराज पोस्ट अखबार के पत्रकार के बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Nov 13, 2026, 7:45:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM