अब इस तारीख से खुलेगा शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पोर्टल, 7 दिसंबर तक आवेदन

शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए बुधवार को संशोधित समय-सारणी जारी कर दिया है।

अब इस तारीख से खुलेगा शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पोर्टल, 7 दिसंबर तक आवेदन

पटना: शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए बुधवार को संशोधित समय-सारणी जारी कर दिया है। इसके अनुसार, शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान शिक्षक अपनी पसंद और वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुन सकेंगे। सामान्य स्थानांतरण की सूची जारी करने, उस पर प्राप्त आपत्तियों एवं अपीलों का निष्पादन करने सहित पूरी प्रक्रिया 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में समायोजन एवं समानुपातीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन 14 जिलों में यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, वहां 9 से 14 नवंबर तक जिला स्थापना समिति की बैठक होगी और शिक्षकों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 17 से 25 नवंबर तक प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समिति की बैठक, सूची का प्रकाशन, अपील प्राप्त करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दूसरे चरण में पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होगी। जिन 14 जिलों में यह प्रक्रिया लंबित है, वहां 9 से 14 नवंबर तक जिला स्थापना समिति के माध्यम से पारस्परिक स्थानांतरण किया जाएगा। वहीं, 17 से 25 नवंबर तक प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समिति के स्तर पर यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

तीसरे चरण में सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के बाद 27 नवंबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक शिक्षक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनते हुए आवेदन कर सकेंगे। 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समितियों के स्तर पर सामान्य स्थानांतरण की सूची जारी करने, उस पर अपील प्राप्त करने और उनका निष्पादन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मालूम हो, बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। इसके लिए विभाग ने पहले समय-सारणी जारी की थी, जिसे बाद में संशोधित किया गया। हालांकि, बिहार विधान परिषद् के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के कारण 8 अक्टूबर को स्थानांतरण संबंधी गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया था। अब आदर्श आचार संहिता की अवधि समाप्त होने के बाद विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM