प्रशांत किशोर का दावा, भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जानी तय

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को नवनिर्वाचित दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया।

प्रशांत किशोर का दावा, भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जानी तय

बेगूसराय: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को नवनिर्वाचित दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि दोनों एमएलसी की सदस्यता जाना तय है और भाजपा की सरकार भी उन्हें नहीं बचा सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'क्राइम और अपराध' संबंधी बयान पर भी तंज कसा और मधुबनी की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही।  

बेगूसराय में जन सुराज के नवनियुक्त जिला और प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि दोनों एमएलसी ने गैर-संवैधानिक काम किया है। पार्टी की ओर से विधान परिषद के सभापति को पहले ही याचिका दी जा चुकी है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अफाक अहमद और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बी. मोहन भी एक-दो दिनों में अपनी याचिकाएं दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें विधान परिषद के सभापति पर भरोसा है और उम्मीद है कि वे संवैधानिक अवहेलना के मामले में न्याय करेंगे। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जन सुराज अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विधान परिषद का मामला है और सभापति के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'क्राइम और अपराध' संबंधी बयान पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर पांच-दस दिन में जनता को हंसने का अवसर दे देते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सातवीं फेल व्यक्ति को नेता बनाया जाएगा तो उनसे ऐसी ही अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी खुद मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, बल्कि बिहार के लोगों ने उन्हें वोट देकर इस पद पर पहुंचाया है। ऐसे में जनता को यह विचार करना चाहिए कि जिस व्यक्ति को अपराध और क्राइम का फर्क नहीं मालूम, उससे बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए बेहतर बिहार बनाने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

मधुबनी की घटना पर प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गलत दिखाई दे रहा है और जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पार्टी की जिला इकाई ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाया था। पार्टी का राज्यस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी आगे की कार्रवाई तय करेगी। अगले एक-दो दिनों में यह देखा जाएगा कि घटना में प्रशासन की क्या भूमिका रही और गोली चलाने वाले एएसआई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होता है या नहीं।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जन सुराज अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। इससे पहले बैठक में प्रशांत किशोर ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैठक में नवनियुक्त जिला और प्रखंड पदाधिकारियों के साथ संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।


आईएएनएस से इनपुट


Trending News

छह नवंबर से GOAL Admission and Scholarship Test, 100% तक स्कॉलरशिप का अवसर
छह नवंबर से GOAL Admission and Scholarship Test, 100% तक स्कॉलरशिप का अवसर
Nov 04, 2026, 8:00:00 PM
 चंद्रगुप्त कोल परियोजना में हंगामा: तंग आकर युवक टावर पर चढ़ा, MDO सुशील इन्फ्रा के जीएम पर लगाया गंभीर आरोप
चंद्रगुप्त कोल परियोजना में हंगामा: तंग आकर युवक टावर पर चढ़ा, MDO सुशील इन्फ्रा के जीएम पर लगाया गंभीर आरोप
Nov 04, 2026, 7:58:00 PM
मीरगंज में 23 साल पुराने हुए खूनी खेल में कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई कठोर सजा
मीरगंज में 23 साल पुराने हुए खूनी खेल में कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई कठोर सजा
Nov 04, 2026, 7:44:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगी पुस्तकें
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगी पुस्तकें
Nov 04, 2026, 7:36:00 PM
झाड़ियों में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
झाड़ियों में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Nov 04, 2026, 7:30:00 PM
चप्पे चप्पे पर होगी नजर, पूरे राज्य में लगेंगे 500 कैमरे, यातायात प्रभावी रखने की कवायद
चप्पे चप्पे पर होगी नजर, पूरे राज्य में लगेंगे 500 कैमरे, यातायात प्रभावी रखने की कवायद
Nov 04, 2026, 7:23:00 PM
धनबाद पहुंचे पप्पू यादव, प्रशासन और भू-माफिया पर तीखा हमला, कहा-मेरी लाश पर ही...
धनबाद पहुंचे पप्पू यादव, प्रशासन और भू-माफिया पर तीखा हमला, कहा-मेरी लाश पर ही...
Nov 04, 2026, 7:15:00 PM
अब इस तारीख से खुलेगा शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पोर्टल, 7 दिसंबर तक आवेदन
अब इस तारीख से खुलेगा शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पोर्टल, 7 दिसंबर तक आवेदन
Nov 04, 2026, 7:04:00 PM
फुलवरिया में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, 11वीं की छात्राओं ने मारी बाजी
फुलवरिया में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, 11वीं की छात्राओं ने मारी बाजी
Nov 04, 2026, 7:01:00 PM
प्रशांत किशोर का दावा, भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जानी तय
प्रशांत किशोर का दावा, भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जानी तय
Nov 04, 2026, 6:58:00 PM