खाद्य संरक्षा विभाग ने जब्त किए 5.55 टन नूडल्स, 40 किलो खोया, एक्सपायरी दूध, सख्ती जारी

आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।

खाद्य संरक्षा विभाग ने जब्त किए 5.55 टन नूडल्स, 40 किलो खोया, एक्सपायरी दूध, सख्ती जारी

पटना: आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पटना के अगमकुआं स्थित श्याम घी भंडार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में घी, मिल्क केक एवं अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य सामग्री के भंडारण, स्वच्छता एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित अनियमितताएं भी सामने आईं। विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई गई है।

निरीक्षण के दौरान श्याम घी भंडार से नारियल पाउडर के 18 पैकेट, लगभग 18 किलोग्राम सामग्री, 5 किलोग्राम खीरा शिड्स तथा 6 पैकेट हाइड्रो सहित अन्य खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 855 केजी घी तथा 5 बोरियों में रखे लगभग 174 किलोग्राम मिल्क केक का विवरण भी निरीक्षण के दौरान जब्त किया गया। रिपोर्ट के अनुसार घी और मिल्क केक का संयुक्त मूल्य लगभग 5 लाख 99 हजार 400 रुपये अंकित है। विभागीय टीम ने प्रतिष्ठान से घी एवं मिल्क केके के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री के भंडारण में इस्तेमाल किए गए कंटेनरों, आवश्यक अभिलेखों कमी तथा लाइसेंस उपलब्ध नहीं रहेने के कारण प्रतिष्ठान को बंद करवाया गया। 

खाद्य संरक्षा विभाग की टीम द्वारा पटना के भूपतिपुर, रामकृष्णा नगर स्थित रिंकू फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान में कुल 5,550 किलोग्राम नूडल्स पर कार्रवाई की गई, जिनका अनुमानित मूल्य 2 लाख 22 हजार रुपये दर्ज किया गया है। निरीक्षण के दौरान नूडल्स की पैकेजिंग पर निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि तथा बैच नंबर संबंधी जानकारी में अनियमितताएं पाई गईं। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान में इस्तेमाल किए जा रहे आटे से संबंधित अभिलेखों तथा परिसर की संरचनात्मक स्थिति पर भी सवाल उठाए गए। टीम द्वारा नूडल्स और मैदा के नमूने संग्रहित किए गए। संबंधित प्रतिष्ठान को पाई गई कमियों में सुधार करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दानापुर कैंट के सदर बाजार स्थित साधु स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी की कार्यशाला में निरीक्षण के दौरान गंभीर स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं सामने आईं। विभागीय टीम ने यहां 40 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये थी, तथा 2 किलोग्राम औद्योगिक उपयोग वाले हाइड्रो, जिसकी कीमत 300 रुपये थी, को नष्ट कराया। नष्ट की गई सामग्री का कुल मूल्य 12 हजार 300 रुपये दर्ज किया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि प्रतिष्ठान के अनुज्ञप्ति विवरण में खाद्य व्यवसाय की श्रेणी सही अंकित नहीं थी। निर्माण स्थल पर पर्याप्त साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता में भी कमियां पाई गईं। 

इसके अतिरिक्त भंडारगृह में खाद्य एवं अखाद्य सामग्री एक साथ रखी हुई मिली। प्रतिष्ठान में कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और जल परीक्षण रिपोर्ट का समुचित संधारण भी नहीं पाया गया। विभागीय टीम ने बेसन लड्डू एवं काजू कतली के नमूने संग्रहित किए तथा कमियों में सुधार के लिए दो दिनों तक खाद्य पदार्थों का निर्माण बंद रखने का निर्देश दिया। राजधानी के अनिसाबाद खगौल स्थित स्वीट्स एंड स्नैक्स प्रालि का भी विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 6 किलोग्राम ड्राई अमचूर पाउडर,  4 किलोग्राम कस्टर्ड पाउडर तथा 450 ग्राम के 256 पैकेट चाउ नूडल्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। इनके मूल्य क्रमशः 4800 रुपये, 640 रुपये और 8,346 रुपये दर्ज किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त 20 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये थी, को नष्ट किया गया। विभागीय टीम ने आमचूर पाउडर, कस्टर्ड पाउडर, चाउ नूडल्स, काजू बर्फी, बेसन से बनी मिठाई, स्वीट खोया एवं रसगुल्ला सहित सात प्रकार की खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित किए। निरीक्षण में मिठाई निर्माण क्षेत्र में मक्खियों की मौजूदगी, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, जल परीक्षण रिपोर्ट एवं पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट का अभाव तथा स्वच्छता संबंधी निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं किए जाने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। पटना के फुलवारीशरीफ स्थित मां डेयरी प्रोडक्ट के निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने 9 लीटर एक्सपायरी दूध पाया, जिसे नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 540 रुपये दर्ज की गई है। इस दौरान रसगुल्ले का नमूना भी संग्रहित किया गया। प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 तथा अनुसूची-4 के अंतर्गत निर्धारित स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाई गई। विभागीय टीम ने प्रतिष्ठान को निर्धारित मानकों का पालन करने तथा पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा पटना के भूपतिपुर स्थित लॉरेन्स स्वीट्स में विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा 600 केजी लड्डू दाना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है। साथ ही प्रतिष्ठान का लाइसेंस नहीं होने के कारण प्रतिष्ठान को विभागीय टीम द्वारा बंद कराया गया। वहीं, पटना के भूपतिपुर स्थित विकास की मीठाई दुकान का टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा 525 केजी लड्डू दाना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 63 हजार रुपये है। साथ ही प्रतिष्ठान का लाइसेंस नहीं होने के कारण प्रतिष्ठान को विभागीय टीम द्वारा बंद कराया गया।  

खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री, सही लेबलिंग, निर्धारित भंडारण व्यवस्था तथा आवश्यक अभिलेखों के संधारण को लेकर निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के दौरान संग्रहित खाद्य नमूनों की प्रयोगशाला जांच के आधार पर संबंधित मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना, असुरक्षित एवं मानकविहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना तथा खाद्य कारोबारियों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराना है। आगामी दिनों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निरीक्षण का अभियान जारी रहेगा।

Trending News

खाद्य संरक्षा विभाग ने जब्त किए 5.55 टन नूडल्स, 40 किलो खोया, एक्सपायरी दूध, सख्ती जारी
खाद्य संरक्षा विभाग ने जब्त किए 5.55 टन नूडल्स, 40 किलो खोया, एक्सपायरी दूध, सख्ती जारी
Nov 04, 2026, 8:16:00 PM
छह नवंबर से GOAL Admission and Scholarship Test, 100% तक स्कॉलरशिप का अवसर
छह नवंबर से GOAL Admission and Scholarship Test, 100% तक स्कॉलरशिप का अवसर
Nov 04, 2026, 8:00:00 PM
 चंद्रगुप्त कोल परियोजना में हंगामा: तंग आकर युवक टावर पर चढ़ा, MDO सुशील इन्फ्रा के जीएम पर लगाया गंभीर आरोप
चंद्रगुप्त कोल परियोजना में हंगामा: तंग आकर युवक टावर पर चढ़ा, MDO सुशील इन्फ्रा के जीएम पर लगाया गंभीर आरोप
Nov 04, 2026, 7:58:00 PM
मीरगंज में 23 साल पुराने हुए खूनी खेल में कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई कठोर सजा
मीरगंज में 23 साल पुराने हुए खूनी खेल में कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई कठोर सजा
Nov 04, 2026, 7:44:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगी पुस्तकें
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, इस परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगी पुस्तकें
Nov 04, 2026, 7:36:00 PM
झाड़ियों में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
झाड़ियों में फेंका मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Nov 04, 2026, 7:30:00 PM
चप्पे चप्पे पर होगी नजर, पूरे राज्य में लगेंगे 500 कैमरे, यातायात प्रभावी रखने की कवायद
चप्पे चप्पे पर होगी नजर, पूरे राज्य में लगेंगे 500 कैमरे, यातायात प्रभावी रखने की कवायद
Nov 04, 2026, 7:23:00 PM
धनबाद पहुंचे पप्पू यादव, प्रशासन और भू-माफिया पर तीखा हमला, कहा-मेरी लाश पर ही...
धनबाद पहुंचे पप्पू यादव, प्रशासन और भू-माफिया पर तीखा हमला, कहा-मेरी लाश पर ही...
Nov 04, 2026, 7:15:00 PM
अब इस तारीख से खुलेगा शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पोर्टल, 7 दिसंबर तक आवेदन
अब इस तारीख से खुलेगा शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पोर्टल, 7 दिसंबर तक आवेदन
Nov 04, 2026, 7:04:00 PM
फुलवरिया में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, 11वीं की छात्राओं ने मारी बाजी
फुलवरिया में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, 11वीं की छात्राओं ने मारी बाजी
Nov 04, 2026, 7:01:00 PM