बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत, दूसरा घायल

जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर मठ गांव में बुधवार की शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत, दूसरा घायल

जहानाबाद: जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर मठ गांव में बुधवार की शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह मामला उनके अभिभावकों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर तीखी नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इसमें गांव निवासी नागमणि यादव के पुत्र अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दूसरे पक्ष के धीरज कुमार भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल धीरज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने अशोक कुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, पुलिस गांव में कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के विवाद की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


जहानाबाद से बरुन की रिपोर्ट

Trending News

सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोखर में मिला विवेक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पोखर में मिला विवेक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Nov 14, 2026, 11:48:00 AM
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 11:43:00 AM
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
Nov 14, 2026, 11:34:00 AM
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM