गया में 5000 करोड़ का निवेश करेगा Shyam Steel, 10 लाख टन क्षमता का स्टील प्लांट लगेगा

बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर सरकार अब तेज रफ्तार में नजर आ रही है। चुनावी वादे के तहत हर जिले में इंडस्ट्रियल यूनिट स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है।

Steel

बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर सरकार अब तेज रफ्तार में नजर आ रही है। चुनावी वादे के तहत हर जिले में इंडस्ट्रियल यूनिट स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में राज्य को एक बड़ा निवेश प्रस्ताव मिला है। देश की प्रमुख स्टील कंपनी Shyam Steel ने गया में 5000 करोड़ रुपये निवेश करने की इच्छा जताई है।

उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जानकारी दी कि गया-डोभी रोड स्थित प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अत्याधुनिक स्टील प्लांट लगाया जाएगा। यह इकाई सालाना 10 लाख टन स्टील उत्पादन की क्षमता रखेगी। इससे न केवल बिहार के औद्योगिक मानचित्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य में स्टील उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

सरकार का दावा है कि इस परियोजना से करीब आठ हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलेगा। राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजन के लक्ष्य पर काम कर रही है। ऐसे में यह निवेश रोजगार के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के अवसर खुलेंगे।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भरोसा दिलाया कि उद्योग स्थापना में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को भुगतान, स्वीकृति और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

उद्योग वार्ता में 14 निवेशकों ने अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिनमें ऑक्सीजन प्लांट, चीनी मिल और वित्तीय परियोजनाएं शामिल रहीं। सरकार का स्पष्ट संदेश है—बिहार में औद्योगीकरण को गति देना अब सर्वोच्च प्राथमिकता है, और निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।

Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM