रोहतास में स्कूल बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 2 शिक्षकों की मौत, 10 छात्र समेत 4 टीचर घायल

रोहतास में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मोहनिया-आरा पथ पर सोहसा गांव के पास स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो शिक्षकों की मौत हो गई

रोहतास

रोहतास में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मोहनिया-आरा पथ पर सोहसा गांव के पास स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा छात्र और 4 शिक्षक घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढ़ौना के 35 बच्चे और 6 शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण पर पटना जा रहे थे। तभी रात करीब 12:30 बजे बस की तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई।

हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर निवासी संजय कुमार राय और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव निवासी बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घायल शिक्षकों में विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं। सभी को तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे में घायल 10 स्कूली बच्चों को भी सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही की बताई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और देर रात सफर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM