ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया मारपीट का आरोप

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी गोलू कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया मारपीट का आरोप

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी गोलू कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। सोनू फर्नीचर का काम करता था काम ठीक नहीं चलने पर उसके ससुर ने ई-रिक्शा चलाने के लिए उसे पटना बुलाया था। 

मृतक के बड़े भाई सचिन कुमार का आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे सोनू ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसका मोबाइल कुएं में फेंक दिया गया है। उसने भाई से मदद के लिए आने को कहा था। हालांकि रात अधिक होने के कारण सचिन सुबह आने की बात कहकर नहीं पहुंच सके। 

सुबह करीब 5 बजे सोनू के ससुर ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही सचिन मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि सोनू का मोबाइल गायब है और उसके ससुर व बड़ा साला भी फरार हैं। परिवार का यह भी आरोप है कि पत्नी अक्सर सोनू को मर जाने की बात कहती थी। घटना की सूचना पर दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

पटना से राजन की रिपोर्ट 

Trending News

 मस्जिद में नमाज अदा करने से मौलवी ने नशेड़ी को किया मना, सनकी ने चाकू घोंप सुलाया मौत के घाट
मस्जिद में नमाज अदा करने से मौलवी ने नशेड़ी को किया मना, सनकी ने चाकू घोंप सुलाया मौत के घाट
Aug 20, 2026, 2:27:00 PM
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रचार रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रचार रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Aug 20, 2026, 2:14:00 PM
बिहार के खिलाडियों का दम, नेवी चिल्ड्रेन स्कूल को 23-0 से हराया
बिहार के खिलाडियों का दम, नेवी चिल्ड्रेन स्कूल को 23-0 से हराया
Aug 20, 2026, 2:12:00 PM
पूर्व कांग्रेस एमपी सज्जन कुमार का निधन, 1984 के दंगों में मिली थी सजा
पूर्व कांग्रेस एमपी सज्जन कुमार का निधन, 1984 के दंगों में मिली थी सजा
Aug 20, 2026, 2:00:00 PM
तालाबों से ग्लोबल मार्केट तक: मिथिला का मखाना, पहुंचा ऑस्ट्रेलिया-कनाडा
तालाबों से ग्लोबल मार्केट तक: मिथिला का मखाना, पहुंचा ऑस्ट्रेलिया-कनाडा
Aug 20, 2026, 1:43:00 PM
पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट, दो मजदूर झुलसे
पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट, दो मजदूर झुलसे
Aug 20, 2026, 1:39:00 PM
ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया मारपीट का आरोप
ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया मारपीट का आरोप
Aug 20, 2026, 1:20:00 PM
6 छक्के, 23 गेंदों का रौला..पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने फिर काटा गदर, पर हो गया खेला...
6 छक्के, 23 गेंदों का रौला..पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने फिर काटा गदर, पर हो गया खेला...
Aug 20, 2026, 1:03:00 PM
GN Group of Institutes में 'दीक्षारंभ' का भव्य आगाज, ओरिएंटेशन कार्यक्रम से नए सपनों की नई उड़ान
GN Group of Institutes में 'दीक्षारंभ' का भव्य आगाज, ओरिएंटेशन कार्यक्रम से नए सपनों की नई उड़ान
Aug 20, 2026, 12:25:00 PM
पहले रहमान डकैत अब शुक्राचार्य, हैरान कर देगा अक्षय खन्ना का लुक
पहले रहमान डकैत अब शुक्राचार्य, हैरान कर देगा अक्षय खन्ना का लुक
Aug 20, 2026, 12:06:00 PM