सारण में दर्दनाक हादसा, सरयू नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

सारण में शुक्रवार को सरयू नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि घर उन लोगों के घर गैस खत्म थी। 2 दिन से खाना नहीं बना था। परिवार लकड़ी काटने नदी के पार गया था।

सारण में हादसा

सारण से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार को सरयू नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा मांझी प्रखंड के मटियार गांव में हुआ। मृतकों की पहचान पप्पू महतो के 10 साल के बेटे गुंजन कुमार, उनकी बेटी रागिनी कुमारी और रिश्तेदार कृष्णा महतो की 13 साल की बेटी प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। तीनों बच्चे आपस में मौसेरे भाई-बहन थे।

गांव के लोगों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर में गैस सिलेंडर खत्म हो चुका था और पिछले दो दिनों से खाना नहीं बन पाया था। ऐसे में शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के सात बच्चे कुल्हाड़ी लेकर दियारा इलाके में लकड़ी काटने के लिए नदी पार गए थे।

लकड़ी काटने के दौरान गुंजन कुमार को प्यास लगी। वह पानी पीने के लिए सरयू नदी के घाट पर गया, लेकिन तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अपने भाई को डूबता देख बहन रागिनी कुमारी बिना कुछ सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठी।

दोनों को डूबता देख उनकी मौसेरी बहन प्रियांशु कुमारी भी उन्हें बचाने के लिए नदी में उतर गई, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी गहरे पानी में समा गई। देखते ही देखते तीनों बच्चे नदी की तेज धारा में डूब गए।

बताया जा रहा है कि गुंजन का बड़ा भाई और एक अन्य युवक भी उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन वे किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरी सीख भी है—गरीबी और संसाधनों की कमी कभी-कभी कितनी बड़ी त्रासदी का कारण बन जाती है।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM