पटना में मीठापुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क धंसी, कई वाहन फंसे

बड़ी घटना मीठापुर इलाके में सामने आई, जहां बारिश के बीच सड़क धंस जाने से दो पिकअप गाड़ियां पलट गईं।

Mithapur

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। कई इलाकों में जलजमाव से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लेकिन सबसे बड़ी घटना मीठापुर इलाके में सामने आई, जहां बारिश के बीच सड़क धंस जाने से दो पिकअप गाड़ियां पलट गईं।


यह हादसा शनिवार सुबह दयानंद स्कूल के पास, मीठापुर पुल के नीचे हुआ। जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे डामर की परत अचानक धंस गई। देखते ही देखते करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही दो पिकअप गाड़ियां अचानक धंसी सड़क में फंसकर पलट गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। गाड़ियों में लदा सामान निकाला गया और किसी तरह वाहनों को हटाया गया। हादसे के बाद इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह सड़क महज तीन साल पहले ही बनी थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी जल्दी सड़क कैसे धंस गई? स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने नगर निगम और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM