पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने की शेरपुर-दीघवारा परियोजना की प्रगति की समीक्षा, दिए निर्देश

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने की शेरपुर-दीघवारा परियोजना की प्रगति की समीक्षा, दिए निर्देश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 7:26:00 PM

राज्य के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने गुरूवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही शेरपुर-दीघवारा परियोजना का निरीक्षण एवं प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों, वर्तमान प्रगति, चुनौतियों तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आर. वेंकटेश्वरलु ने मंत्री को परियोजना की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रगति पर है तथा प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं निर्धारित तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के उद्देश्य से सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी एवं परामर्शदाता संस्था ने भी परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियाँ आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करें तथा गुणवत्ता, सुरक्षा एवं निर्धारित तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परियोजना को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

ज्ञात हो कि14.52 किलोमीटर लंबी यह परियोजना पटना रिंग रोड (NH-131G) का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसके अंतर्गत गंगा नदी पर लगभग 9.678 किलोमीटर लंबे छह-लेन पुल, वायाडक्ट, रेलवे ओवरब्रिज, रैंप, अंडरपास, सर्विस रोड तथा अन्य आधुनिक सड़क अवसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने पर शेरपुर एवं दीघवारा के बीच दूरी में लगभग 30 किलोमीटर की कमी आएगी। साथ ही छपरा, सिवान, गोपालगंज एवं हाजीपुर की ओर जाने वाले वाहनों को पटना शहर में प्रवेश किए बिना बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे राजधानी में यातायात का दबाव भी कम होगा।

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के परियोजना निदेशक राजू कुमार, उप महाप्रबंधक विनीत कुमार बगेरिया सहित एनएचएआई के अन्य अधिकारी, निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी तथा परामर्शदाता संस्था के टीम लीडर एवं अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शेरपुर-दीघवारा परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत पटना रिंग रोड को नई गति मिलेगी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा बिहार के सामाजिक-आर्थिक विकास को महत्वपूर्ण बल प्राप्त होगा।

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM