चीनी उद्योग के साथ गुड़ उद्योग को बढ़ावा देगी राज्य सरकार

चीनी उद्योग के साथ गुड़ उद्योग को बढ़ावा देगी राज्य सरकार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 6:56:00 PM

बिहार सरकार राज्य में चीनी उद्योग के साथ ही गुड़ उद्योग को बढावा देने के लिए प्रयासरत है। बिहार में गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई है, ताकि किसानों को कम खर्च में अधिक आय हो सके। यह बातें गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कही। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई चीनी मिलें स्थापित करने के साथ ही राज्य में गुड़ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के तहत गुड़ उद्योग लगाने वालों को अनुदान दिया जा रहा है। गन्ना का विस्तार करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि चीनी मिलों और गुड़ उत्पादन करने वाले इकाईयों को गन्ना की कमी नहीं हो।  

उधर, बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार को विकास भवन स्थित गन्ना उद्योग विभाग के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों को संबोधित  करते हुए विभागीय पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी और गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों को जागरूक करें ताकि गन्ना का विस्तार हो सकें। पदाधिकारियों ने कहा कि गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में जो भी समस्याएं आ रही है उसका शीघ्र समाधान किया जाएगा। गन्ना के क्षेत्र में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिए जिलावार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी कार्य ऑनलाइन किये जा रहे हैं। 

विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को देखना है कि उद्यमियों और किसानों को आवेदन करने से लेकर अनुदान के भुगतान में कोई परेशानी नहीं हो। प्रत्येक जिले में दो-दो गन्ना नर्सरी लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि प्रोजेक्ट कॉस्ट पुराना है उसे अपडेट किया जाए। मशीनरी के सप्लायरों की सूची किसानों को उपलब्ध कराई जाए ताकि आसानी से आधुनिक यंत्र मिल सके। किसानों और गुड़ उद्योग से जुड़े उद्यमियों को प्रशिक्षण दिलाया जाए, गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना बढ़ाने के लिए कार्य किया जाए, जंगली पशुओं के कारण गन्ना की फसल बर्बाद हो रही है उसे रोकने की व्यवस्था की जाए, बिजली की समस्या को दूर करने के साथ ही किसानों को अच्छे गन्ना बीज उपलब्ध करायी जाए। बैठक की अध्यक्षता सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने की। इस मौके पर ईख आयुक्त अनिल कुमार झा, संयुक्त ईखायुक्त वेदव्रत एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM